Ro no D15139/23

बजरंगपुर नवागांव क्षेत्र के अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

अवैध तरीके से निर्मित नाली और सड़क को जेसीबी मशीन से हटाया
– अवैध प्लाटिंग एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाई जारी
राजनांदगांव 12 जनवरी 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध प्लाटिंग एवं शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग एवं नगर पालिक निगम राजनांदगांव की संयुक्त टीम द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई की गई। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बजरंगपुर नवागांव क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग तथा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए जेसीबी मशीन से नाली और सड़क को तोड़ा गया। जिसमें खसरा नंबर 213/112 रकबा 0.009 हेक्टेयर, खसरा नंबर 213/113 रकबा 0.030 हेक्टेयर, खसरा नंबर 213/114 रकबा 0.029 हेक्टेयर, खसरा नंबर 213/115 रकबा 0.047 हेक्टेयर, खसरा नंबर 213/116 रकबा 0.034 हेक्टेयर, खसरा नंबर 213/117 रकबा 0.0086 हेक्टेयर, खसरा नंबर 213/118 रकबा 0.0092 हेक्टेयर एवं खसरा नंबर 213/119 रकबा 0.0256 हेक्टेयर में अवैध प्लाटिंग तथा शासकीय भूमि खसरा नंबर 213/1/ख/1 रकबा 0.127 एवं खसरा नंबर 213/107 रकबा 0.142 हेक्टेयर में मोरजध्वज देवांगन द्वारा नाली और सड़क निर्माण कर अतिक्रमण करते हुए कॉलोनी निर्माण किया जा रहा था। जिला प्रशासन की टीम मौके में पहुंचकर नाली और सड़क को जेसीबी मशीन से तोडफ़ोड़ किया गया। इस दौरान अवैध प्लाटिंग एवं अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण नहीं करने की हिदायत दी गई। जिले में अवैध प्लाटिंग करने वालों और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही किया जा रहा है।

  • Related Posts

    कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 0 वन मंत्री केदार कश्यप ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का दिया संदेश

      रायपुर, 21 जून 2026/ नारायणपुर जिले के कोटमहर गार्डन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन…

    Read more

    छत्तीसगढ़ महतारी और भगवान धनवंतरि की वंदना से सारंगढ़ में योग दिवस का शंखनाद

    योग और नृत्य का अद्भुत संगम: सारंगढ़ में बच्चों ने संगीत की धुन पर योग मुद्राओं से मोहा मन   *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा