Ro no D15139/23

शासन के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा “2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास“ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नृत्य, संगीत, ओपन माइक, फन एक्टिविटी, क्विज कॉम्पिटिशन में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
आमजनों से शासकीय योजनाओं पर आधारित पूछे गए प्रश्न, विजेता हुए पुरस्कृत

अंबिकापुर 12 जनवरी 2026/  (IMNB NEWS AGENCY) शासन के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा अम्बिकापुर के कला केंद्र मैदान में “2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नृत्य, संगीत के माध्यम से लोगों को शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने बड़ी संख्या में लोग देर शाम तक कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। इस दौरान शासन की योजनाओं से सम्बन्धित प्रश्न भी पूछे गए तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं योजनाओं का लाभ लेने वाले शहरवासियों ने शासन की योजनाओं को सराहा और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम स्थल पर स्व सहायता समूह के दीदियों द्वारा “सरगुज़ा नेचुरल्स“ का स्टॉल लगाया गया। विजेताओं को पुरस्कार के रूप में दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों के कूपन दिए गए, लोगों ने बिहान उत्पादों को खरीदा। कार्यक्रम में सभी आयुवर्ग के नागरिक शामिल हुए। सभी को महतारी वंदन योजना, श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना, कृषक उन्नति योजना, पीएम सूर्यघर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री बस योजना सहित अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लाभ लेने प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन का भी वितरण किया गया। संयुक्त संचालक जनसंपर्क रायपुर श्रीमती इस्मत जहां दानी ने नागरिकों को आगामी 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होने वाले रायपुर साहित्य उत्सव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान लोगों ने रायपुर साहित्य उत्सव में हिस्सा लेने रजिस्ट्रेशन किया। कार्यक्रम में सहायक संचालक जनसम्पर्क विभाग सरगुज़ा श्री अजीत एक्का, सहायक सूचना अधिकारी जनसम्पर्क मेघा यादव, जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम श्री नीरज नामदेव सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम