Ro no D15139/23

बरमकेला में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया ‘अटल परिसर’ का लोकार्पण पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का हुआ अनावरण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के बरमकेला आगमन पर नगरवासियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पटाखों और पारंपरिक कर्मा नृत्य के साथ उनका भव्य स्वागत। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने रविवार को गोधूलि बेला में 20 लाख रुपए की लागत से बरमकेला में नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया और  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण, तिलक विधि-विधान से पूजन कर किया।

बरमकेला के गार्डन परिसर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि “छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण अटल जी की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। उनके योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के हर नगरीय निकाय में ‘अटल परिसर’ का निर्माण किया जा रहा है। अब तक प्रदेश में 177 अटल परिसरों का लोकार्पण किया जा चुका है।” उन्होंने अटल जी की ऐतिहासिक योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण का उल्लेख करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से इस नवनिर्मित परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की अपील भी की। डिप्टी सीएम साव ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों को 5 किलो मुफ्त अनाज और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की सहायता दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस परिसर को एक आदर्श ‘अटल उद्यान’ के रूप में और अधिक विकसित किया जाए।

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस गरिमामयी समारोह में छत्तीसगढ़ के सत्ताधारी दल के उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही, नगर पंचायत बरमकेला अध्यक्ष सत्यभामा नायक, राजू नायक उपाध्यक्ष नगर पंचायत, विद्या चौहान, पूर्व विधायक जवाहर नायक, मनोहर नायक, राज किशोर पटेल, कैलाश पंडा, और स्वप्निल स्वर्णकार सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से संयुक्त संचालक राकेश जायसवाल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी  दीपक विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक आन्जनेय वार्ष्णेय, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम वर्षा बंसल सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी पत्रकार शोभादास मानिकपुरी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम