Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ नंदनवार ने ली समीक्षा बैठक वीबी-जी राम जी की दी गई विस्तृत जानकारी

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ  हेमंत नंदनवार ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  नंदनवार ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) की विशेषताओं और उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को वर्ष में 125 दिवस के रोजगार की गारंटी दी जाएगी, जो पूर्व में लागू मनरेगा की 100 दिवस की सीमा से अधिक है। इससे ग्रामीण परिवारों को अधिक स्थायी और सुरक्षित रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी कारणवश श्रमिकों को कार्य उपलब्ध नहीं हो पाता है, तो बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान भी इस योजना में शामिल है। मिशन के तहत् जल सुरक्षा एवं जल संरक्षण से जुड़े कार्यो में आजीविका डबरी निर्माण, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, सिंचाई सुविधा विस्तार तथा मौसमी आपदाओं से निपटने से जुड़े कार्य शामिल है। कार्यों की मजदूरी का भुगतान 07 दिवस के भीतर किया जाएगा। साथ ही अन्य शासकीय योजनाओं का अभिसरण कर ग्रामीण विकास को नई गति दी जाएगी। योजना के अंतर्गत रोजगार के अवसरों, जॉब कार्ड, कार्य स्वीकृति, मजदूरी भुगतान एवं श्रमिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आवास से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन एवं लाभों से अवगत कराया गया।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लगेंह के निर्देशानुसार महत्वाकांक्षी योजना में सभी ग्राम पंचायतों में वीबी-जी राम जी अंतर्गत प्रगतिरत कार्य को प्राथमिकता से इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही ग्राम पंचायत में चल रहे आजीविका डबरी निर्माण कार्यो को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने तथा हितग्राहियों को आजीविका से जोड़ने हेतु विभाग से समन्वय कर रूचि के आधार पर आजीविका संबंधित कार्य करने की जानकारी दी गई। जिला में एनआरएम एवं एग्री अलायड के कार्य की स्थिति के संबंध में सभी सचिवों को अवगत कराया गया। जनपद पंचायत महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा एवं सरायपाली में एग्री अलायड एवं जनपद पंचायत बसना में एनआरएम के कार्य योजना अनुसार प्लान तैयार कर कार्य स्वीकृत कराने एवं सभी ग्राम पंचायतों में वीबी-जी राम जी के कार्यों को प्रारंभ करने निर्देश दिया गया।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम