Ro no D15139/23

कलेक्टर के निर्देश पर गढ़डोंगरी माल स्थित राइस मिल सील

धान-चावल की भारी कमी उजागर

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर आज विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल नगरी द्वारा गढ़डोंगरी माल स्थित श्री गजराज एग्रो इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिल संचालक प्रशान्त चोपड़ा की फर्म में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।
मिल परिसर में उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार भौतिक सत्यापन करने पर 3795.84 क्विंटल धान एवं 209 क्विंटल चावल की कमी पाई गई। उक्त अनियमितता के आधार पर कार्रवाई करते हुए मिल परिसर में संधारित 17190.40 क्विंटल धान एवं 35 क्विंटल चावल को जब्त किया गया।
मिल संचालक की अनुपस्थिति में जब्त सामग्री को मिल के मुंशी की सुपुर्दगी में सौंपते हुए राइस मिल को सील बंद करने की कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में राजस्व विभाग के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) नगरी, तहसीलदार बेलरगांव, नायब तहसीलदार, खाद्य विभाग के खाद्य निरीक्षक नगरी, सहकारिता विभाग के सहकारिता विस्तार अधिकारी तथा मंडी विभाग के उप निरीक्षक उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धान उपार्जन एवं भंडारण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में गन्ना किसानों के हितों के संरक्षण, समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने एवं गन्ना उद्योग के सुदृढ़ीकरण हेतु सदन का किया ध्यानाकर्षण

    ▪️प्रदेश में पर्यटन स्थलों व आदिवासी क्षेत्र के विकास एवं उर्वरक की उपलब्धता और किसानों के भुगतान के विषय में किया प्रश्न*   छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के चौथे दिन पंडरिया…

    Read more

    जिले में एक दिन में आयोजित हुई100 से अधिक प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाएं

    *- जिले में अब तक 4 हजार से अधिक हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापित*   *- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की दी गई जानकारी, विशेष अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण