Ro no D15139/23

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला पर्यटन समिति की बैठक सम्पन्न

पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा एवं पर्यटन स्थलों के समग्र विकास पर विशेष फोकस

/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पर्यटन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास, पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा, तथा पर्यटन को आर्थिक गतिविधि के रूप में सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि धमतरी जिला प्राकृतिक, धार्मिक, साहसिक, विरासत एवं वैलनेस पर्यटन की अपार संभावनाओं से परिपूर्ण है। इन स्थलों को सुनियोजित रूप से विकसित कर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि देश-प्रदेश से अधिक संख्या में पर्यटक जिले की ओर आकर्षित हों। उन्होंने पर्यटन विकास को स्थानीय रोजगार और आजीविका से जोड़ने पर भी जोर दिया।
बैठक में कलेक्टर ने पर्यटन स्थलों के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु डिजिटल मीडिया, पर्यटन पोर्टल एवं विभागीय समन्वय से व्यापक रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन स्थलों तक पहुंच मार्ग, पार्किंग, शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक बोर्ड, बचाव एवं सुरक्षा प्रबंध तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
गंगरेल बांध के विकास पर विशेष चर्चा:
कलेक्टर श्री मिश्रा ने गंगरेल बांध को जिले का प्रमुख पर्यटन केंद्र बताते हुए कहा कि यहां आने वाले पर्यटकों के लिए सभी मूलभूत एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने गंगरेल बांध से माता अंगार मोती मंदिर तक बांध किनारे पाथवे निर्माण के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं एवं सैलानियों को सुरक्षित और सुगम पैदल मार्ग उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही गंगरेल बांध परिसर में निर्माणाधीन चौपाटी की दुकानों की निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर संचालन प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए, जिससे स्थानीय स्व-रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
रुद्री–रुद्रेश्वर क्षेत्र के विकास कार्य:
रुद्री स्थित रुद्रेश्वर मंदिर के विकास कार्यों के बारे में कलेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र के लिए विस्तृत विकास कार्य योजना तैयार की गई है। रुद्री से रुद्रेश्वर मंदिर तक पुल निर्माण तथा बैराज किनारे से अछोटा तक सड़क मार्ग को जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
नरहरा जलप्रपात में सुरक्षा उपायों के निर्देश:
नरहरा जलप्रपात में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कलेक्टर ने झरने के समीप सुरक्षा रेलिंग लगाने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव किया जा सके। साथ ही नरहरा स्थित मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं पार्क क्षेत्र की व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए गए।
अंगार मोती माता मंदिर में सुविधाओं की समीक्षा:
अंगार मोती माता मंदिर की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और मंदिर परिसर में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
बैठक में डीएफओ  कृष्ण जाधव, डिप्टी कलेक्टर डॉ. कल्पना ध्रुव सहित विभिन्न मंदिरों के ट्रस्टीगण, पर्यटन केंद्रों के प्रभारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल