Ro no D15139/23

स्कूल शिक्षा विभाग में 112 पंचायत एवं नगरीय निकाय शिक्षकों का संविलियन, पदस्थापना पूर्ण

छत्तीसगढ़ शासन के निर्णय के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत पंचायत एवं नगरीय निकाय संवर्ग के शिक्षकों के संविलियन की प्रक्रिया निरंतर जारी है। आज 112 शिक्षकों का संविलियन किया गया है, जिनमें 100 शिक्षक पंचायत संवर्ग से तथा 12 शिक्षक नगरीय निकाय संवर्ग से हैं।

       स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि “राज्य सरकार शिक्षकों के सेवा हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। पंचायत एवं नगरीय निकाय संवर्ग के शिक्षकों का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन एक ऐतिहासिक और न्यायसंगत निर्णय है। लंबे समय से लंबित प्रकरणों का निराकरण कर शिक्षकों को उनका अधिकार देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इससे न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।”

        लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा दिनांक 23 दिसंबर 2025 को जारी संविलियन आदेश/निर्देश के अनुक्रम में संभागीय संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारियों से पालन प्रतिवेदन प्राप्त किया गया है।

      शासन के निर्णय अनुसार 08 वर्ष अथवा उससे अधिक सेवा पूर्ण करने वाले लगभग एक लाख 28 हज़ार 800 शिक्षक (पंचायत/नगरीय निकाय) तथा 02 वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले लगभग 16 हजार शिक्षक (पंचायत/नगरीय निकाय) का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन किया जा चुका है।

       इसके अतिरिक्त पंचायत विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग से प्राप्त ऐसे प्रकरण, जिनमें लंबी अनुपस्थिति, न्यायालयीन प्रकरण अथवा अन्य कारणों से पूर्व में संविलियन नहीं हो पाया था, उनका राज्य स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण किया गया।

        राज्य स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण उपरांत प्राप्त पालन प्रतिवेदन के अनुसार धमतरी जिले से 01, खैरागढ़- छुईखदान- गंडई से 04, बलरामपुर से 03, बलौदाबाजार से 01, रायगढ़ से 05 शिक्षक का पंचायत अथवा नगरीय निकाय संवर्ग से स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन किया गया है। इसी प्रकार राजनांदगांव से 01, सरगुजा से 83, सारंगढ़- बिलाईगढ़ से 02, सुकमा से 01, जांजगीर-चांपा से 02, जशपुर से 01, गरियाबंद से 04, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 01, बिलासपुर से 01, कोंडागांव से 01 तथा कोरिया जिले से 01 शिक्षक का पंचायत अथवा नगरीय निकाय संवर्ग से स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन किया गया है।

 संभागीय एवं जिला शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित संभाग एवं जिला स्तर पर संवर्ग के पदों पर संविलियन आदेश जारी कर शिक्षकों की स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थापना कर दी गई है।

  • Related Posts

    रक्तदान के साथ सेवा का सम्मान, शहर के प्रतिष्ठानों में मिलेंगी विशेष छूट

        रक्तदाताओं को होटल में भोजन, रविभवन में मोबाइल खरीदी और अस्पतालों में मिलेगा विशेष लाभ रायपुर 22 सितंबर 2026। सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जन-जन…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत होगा सेवा महाकुंभ का आयोजन

        जरूरतमंदों के लिए छह प्रकार की सेवा में स्वेच्छा से योगदान दे सकेंगे नागरिक रायपुर, 22 सितंबर 2026/ सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की भावना को जन-जन से…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज