Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना से सुरक्षित मातृत्व और बेहतर पोषण को मिल रहा संबल

रायपुर, 14 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना राज्य में सुरक्षित मातृत्व की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में सामने आ रही है। योजना के अंतर्गत गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे पौष्टिक आहार, आवश्यक स्वास्थ्य जांच और देखभाल सुनिश्चित कर सकें।

कबीरधाम जिले के वार्ड क्रमांक 07 की निवासी श्रीमती संजू तिवारी तथा बेमेतरा जिले के बेरलाकला गांव की श्रीमती मुकेश्वरी साहू इस योजना से लाभान्वित महिलाओं में शामिल हैं। श्रीमती संजू तिवारी को पहले बच्चे के जन्म पर तीन किश्तों में 5 हजार रुपये तथा दूसरी संतान बालिका होने पर 6 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग दूध, फल, पौष्टिक भोजन एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं पर किया गया, जिससे गर्भावस्था के दौरान उन्हें काफी लाभ मिला।

वहीं बेमेतरा जिले की श्रीमती मुकेश्वरी साहू, जो एक साधारण कृषक परिवार से हैं, को प्रथम गर्भावस्था के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन के माध्यम से योजना की जानकारी मिली। पात्रता के आधार पर उन्हें समय पर किश्तों में 5 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने पौष्टिक आहार एवं चिकित्सीय जांच कराई। आज वे एवं उनका शिशु पूर्णतः स्वस्थ हैं।

लाभार्थी महिलाओं ने प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना को गर्भवती महिलाओं के लिए आर्थिक संबल, आत्मविश्वास और मानसिक शांति प्रदान करने वाली योजना बताया है। यह योजना न केवल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि सुरक्षित मातृत्व और बालिका जन्म को भी प्रोत्साहित कर रही है।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम