Ro no D15139/23

दिव्यांगजन स्वरोजगार योजनाओं से आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त कदम

रायपुर, 14 जनवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY)
छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम, रायपुर द्वारा संचालित स्वरोजगार प्रोत्साहन योजनाएं प्रदेश के दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। निगम द्वारा प्रदत्त ऋण एवं अनुदान सहायता से अनेक दिव्यांगजन सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय स्थापित कर सम्मानजनक आजीविका अर्जित कर रहे हैं।

रायपुर जिले के ग्राम खेखरूट निवासी श्री महावीर यादव को वर्ष 2013 में कपड़ा व्यवसाय एवं सिलाई कार्य के लिए 80,750 रुपए का ऋण स्वीकृत किया गया था। श्री यादव ने ऋण राशि को निर्धारित समय-सीमा में ब्याज सहित जमा किया तथा निगम की अनुदान योजना का भी लाभ लिया। वर्तमान में वे कपड़ा व्यवसाय एवं सिलाई कार्य के माध्यम से प्रतिमाह लगभग 20,000 रुपए की आय अर्जित कर अपने परिवार का सफलतापूर्वक भरण-पोषण कर रहे हैं।

इसी प्रकार गरियाबंद जिले के ग्राम मोंडी (किंशवर रोड) निवासी श्रीमती सुनीता साहू को वर्ष 2025–26 में हर्बल साबुन एवं फिनाइल व्यवसाय के लिए 50,000 रुपए का ऋण प्रदान किया गया। इस सहायता से वे अपना व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित कर रही हैं और आत्मनिर्भर बनकर स्वयं एवं अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा कर रही हैं।

इन सफल उदाहरणों से स्पष्ट है कि समाज कल्याण विभाग और छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम की योजनाएं दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के माध्यम से सशक्त बनाते हुए उन्हें आत्मसम्मान के साथ जीवनयापन का अवसर प्रदान कर रही हैं।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम