Ro no D15139/23

कच्चे घर से पक्के घर तक का सफर

*प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ श्री रमेश कुमार खटकर का सपना*

रायपुर, 14 जनवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) छत्तीसगढ़ में हजारों जरूरतमंद परिवारों के लिए आश्रय, सुरक्षा और सम्मान की नई राह खोल रही है। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मेंहदी के निवासी श्री रमेश कुमार खटकर को भी योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिला है।

श्री रमेश कुमार खटकर एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सीमित आय, अनिश्चित खेती-बाड़ी और दैनिक आवश्यकताओं के बीच उनका परिवार लंबे समय तक कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बरसात के दौरान टपकती छत, तपती गर्मियों और कड़कड़ाती सर्दियों में असुविधाजनक घर परिवार के लिए कठिनाई और चिंता का कारण बनता था।

आर्थिक चुनौतियों के बावजूद श्री खटकर ने हार नहीं मानी। शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं पर विश्वास रखते हुए उन्होंने आवेदन किया और वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत उन्हें 1,20,000 रुपये की स्वीकृति मिली। इस सहायता से उनका पक्का मकान तैयार होकर पूर्ण हुआ।

केवल आवास ही नहीं, शासन की अन्य योजनाओं ने भी उनके जीवन स्तर में महत्वपूर्ण सुधार लाया है।
जिसमें महात्मा गांधी नरेगा के तहत 21,800 रुपये की मजदूरी से रोजगार और आय का सहारा मिला। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत निर्मित शौचालय से परिवार को स्वच्छता और सम्मान मिला। साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन प्राप्त होने से परिवार को धुएँ से मुक्ति मिली और रसोईघर सुरक्षित तथा स्वास्थ्य के अनुकूल बना।

आज श्री रमेश कुमार खटकर का घर केवल पक्की दीवारों और छत का प्रतीक नहीं, बल्कि सुरक्षा, गरिमा और आत्मविश्वास की नई शुरुआत है। उनका अनुभव यह दर्शाता है कि यदि संकल्प मजबूत हो और शासन योजनाओं का लाभ सही समय पर मिले, तो कठिन परिस्थितियाँ भी बदलकर सफलता का मार्ग प्रशस्त कर सकती हैं।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम