Ro no D15139/23

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत यात्रा पर निकले दर्शनार्थी, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना सरगुजा जिले के 168 तीर्थयात्री श्री रामलला के करेंगे दर्शन

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी “श्री रामलला दर्शन योजना“ के तहत बुधवार को सरगुजा संभाग के 850 तीर्थयात्री स्पेशल ट्रेन से श्री रामलला के दर्शन हेतु निकले। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री   राजेश अग्रवाल ने ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे जनमानस में आस्था और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। श्री रामलला के दर्शन हेतु यात्रियों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर महापौर अंबिकापुर  मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष  निरूपा सिंह, नगर पालिका निगम सभापति   हरमिंदर सिंह टिन्नी,उप संचालक समाज कल्याण  व्ही. के उके, टूरिज्म बोर्ड सरगुजा संभाग  आशिष वर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित रेलवे एवं आईआरसीटीसी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

सरगुजा जिले के 168 तीर्थ यात्री यात्रा में शामिल-
बता दें इस यात्रा में सरगुजा जिले के 168 तीर्थ यात्रा आयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। जिसमें जनपद पंचायत अंबिकापुर से 18, उदयपुर से 18, लखनपुर से 18, लुण्ड्रा से 18, बतौली से 18, सीतापुर से 17, मैनपाट से 18, नगर निगम अम्बिकापुर से 29, नगर पंचायत लखनपुर से 07, नगर पंचायत सीतापुर के 07 यात्री शामिल हैं। यह यात्रा  17 जनवरी 2026 को वापस आएगी।

  • Related Posts

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

    रायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत गठित राज्य स्तरीय कार्यसमिति की बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन…

    Read more

    छत्तीसगढ़ नवीन विधान सभा भवन के सौंदर्यीकरण हेतु गठित मान. विधायकों की समिति ने दिल्‍ली में नवीन संसद भवन का किया अवलोकन

    छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ के नवीन विधान सभा भवन के सौंदर्यीकरण हेतु गठित मान. विधायकों की समिति ने आज नवीन संसद भवन सेंन्ट्रल विस्टा, नई…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस