Ro no D15139/23

डिजिटल टोकन एवं पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से किसान संतुष्ट

किसान तुहंर टोकन ऐप से घर बैठे टोकन काटने की सुविधा से समय और श्रम की बचत
किसान   कृष्ण कुमार राजवाड़े ने की धान खरीदी व्यवस्था की सराहना

   जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की पारदर्शी एवं तकनीक आधारित व्यवस्था से किसानों को धान विक्रय में सहूलियत मिल रही है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली, सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया तथा केन्द्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के चलते किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच पा रहे हैं।
ग्राम पंचायत कंचनपुर के किसान  कृष्ण कुमार राजवाड़े ने बताया कि उनके पास लगभग 260 क्विंटल धान है, जिसके लिए उन्होंने किसान तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से घर बैठे ही टोकन काट लिया। उन्होंने बताया कि मोबाइल के जरिए टोकन कट जाने से समिति कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, समय की बचत होती है और पूरी प्रक्रिया आसान हो जाती है। डिजिटल तकनीक के उपयोग से धान विक्रय अब पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगम और व्यवस्थित हो गया है।
राजवाड़े ने बताया कि नमना कला धान उपार्जन केन्द्र पहुंचते ही गेट पास जारी किया गया, नमी परीक्षण किया गया और तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया गया। इससे धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि समिति केन्द्र में किसानों के लिए पेयजल एवं छाया की व्यवस्था है, वहीं समिति के कर्मचारी भी पूरे सहयोग के साथ कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन द्वारा धान का सर्वाधिक मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की जा रही है। इससे किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत हो रही है।
कृषक  राजवाड़े ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और किसान हितैषी है। उन्होंने सर्वाधिक मूल्य पर धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे किसानों का मनोबल बढ़ा है और खेती को फायदेमंद हो गई है।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन