Ro no D15139/23

युवाओं को अध्ययन, करियर मार्गदर्शन और प्रेरणा देने “युवा उड़ान 2026” का आयोजन

22 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे, कलाकेंद्र मैदान अम्बिकापुर

अंबिकापुर 18 जनवरी 2026/  सरगुजा अंचल के युवाओं को अध्ययन, करियर मार्गदर्शन एवं जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष आयोजन 22 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे, कलाकेंद्र मैदान, अम्बिकापुर में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। प्रख्यात गणितज्ञ, शिक्षाविद और ’सुपर 30’ के संस्थापक पद्मश्री सम्मानित श्री आनंद कुमार, साथ ही विश्वविख्यात लेखक श्री नीलोत्पल मृणाल युवाओं को अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षा, करियर चयन, संघर्ष और सफलता के मार्ग पर मार्गदर्शन देंगे। आयोजन में स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाने का संदेश दिया जाएगा।

युवा उड़ान 2026 का उद्देश्य सरगुजा के युवाओं में आत्मविश्वास का संचार करना, उन्हें लक्ष्य निर्धारण, करियर विकल्पों की समझ तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम “विकसित सरगुजा, विकसित छत्तीसगढ़, विकसित भारत” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया जा रहा है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं अभिभावकों की सहभागिता की अपेक्षा है। जिले के समस्त युवाओं से इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में सहभागी बनकर लाभ उठाने की अपील की है।

  • Related Posts

    महतारी जतन योजना की सहायता से प्रियंका को मिला बच्चे की देखभाल में सहारा

    प्रसव के बाद मिली 20 हजार रुपये की राशि का उपयोग बच्चे के पालन-पोषण और पोषण में किया कोरबा 28 सितंबर 2026/ ग्राम मदवानी, विकासखंड करतला की निवासी श्रीमती प्रियंका…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियानरू खुड़िया रानी धार्मिक स्थल पर सामूहिक स्वच्छता श्रमदान

    खुड़िया रानी धार्मिक स्थल पर विधायक, अधिकारी- कर्मचारी सहित 600 से अधिक लोगों ने किया सामूहिक स्वच्छता श्रमदान स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला सामूहिक…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान