Ro no D15139/23

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने लिया संन्यास, बोलीं- अब घुटने जवाब दे चुके हैं, 8 घंटे की जगह 1 घंटा ट्रेनिंग भी मुश्किल

भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कॉम्पिटिटिव बैडमिंटन से संन्यास (Retirement) ले लिया है. सोमवार को उन्होंने खुलासा किया कि उनके घुटने की हालत अब ऐसी नहीं है कि वो इंटरनेशनल लेवल का दबाव झेल सकें. साइना ने आखिरी बार 2023 में सिंगापुर ओपन खेला था, लेकिन तब उन्होंने रिटायरमेंट का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया था.

बिना शोर-शराबे के खेल को कहा गुडबाय

साइना ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने करीब दो साल पहले ही खेलना छोड़ दिया था. उन्होंने कहा कि मैंने अपनी शर्तों पर खेलना शुरू किया था और अपनी शर्तों पर ही इसे छोड़ रही हूं, इसलिए मुझे लगा नहीं कि कोई बड़ी अनाउंसमेंट करने की जरूरत है. जब आप खेलने के काबिल नहीं बचते, तो बस बात खत्म हो जाती है. अब धीरे-धीरे लोगों को खुद पता चल जाएगा कि साइना अब नहीं खेल रही है.

प्रोफेशनल ट्रेनिंग बनी नामुमकिन

पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 साइना के मुताबिक, उनके घुटने का कार्टिलेज पूरी तरह घिस चुका है और उन्हें अर्थराइटिस (गठिया) की समस्या हो गई है. उन्होंने बताया कि मैंने अपने पेरेंट्स और कोच को साफ कह दिया था कि अब इसे और खींचना मुश्किल है. दुनिया का बेस्ट बनने के लिए दिन में 8-9 घंटे ट्रेनिंग करनी पड़ती है, लेकिन मेरा घुटना 1-2 घंटे में ही जवाब दे देता था. घुटने में सूजन आ जाती थी, इसलिए मुझे लगा कि अब रुक जाना ही सही है.

चोट की वजह से बदला करियर का ग्राफ

साइना के करियर में टर्निंग पॉइंट 2016 का रियो ओलंपिक था, जहां उन्हें घुटने में गंभीर चोट लगी थी. हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और 2017 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतकर जबरदस्त वापसी की. लेकिन चोट बार-बार उभरती रही और आखिरकार 2024 में उन्होंने मान लिया कि खराब कार्टिलेज की वजह से अब वो कोर्ट पर वापसी नहीं कर पाएंगी.

  • Related Posts

    क्या पैसे देकर बुक हुई ‘बिग बॉस’ की सीट? सलमान खान भी दिखे बेजान!

    ‘कौन है ये?’… ‘इन्हें तो पहली बार देख रहे हैं’… ‘भाई, ये Bigg Boss है या कोई ऑडिशन राउंड?’ और सबसे मजेदार सवाल- ‘पैसे देकर आए हैं क्या?’  के ग्रैंड…

    Read more

    फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

    India vs Pakistan Women’s Asia Cup Live Streaming: महिला  में आज 5 सितंबर, शानिवार को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होगा. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ : पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ : पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु