Ro no D15139/23

दूरस्थ क्षेत्रों में सतत रूप से भ्रमण कर शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने सक्रिय रूप से करें कार्य: कलेक्टर श्री व्यास

कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा
समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार एवं सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों का सतत् रूप से भ्रमण कर शासकीय योजनाओं के संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही सक्रिय रूप से कार्य करें, ताकि जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा आम नागरिकों को इसके लाभों की समुचित जानकारी देने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक लोग योजना से जुड़ सकें। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने ओडीएफ प्लस मॉडल, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, गांवों में कचरा संग्रहण व्यवस्था, हाट-बाजारों की नियमित साफ-सफाई, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट तथा स्वच्छता श्रमदान की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बचे हुए रिक्त कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों की भर्ती शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम जनमन योजना अंतर्गत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों एवं शौचालयों के निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि राशन कार्ड, पेंशन योजनाओं एवं महतारी वंदन योजना के ऐसे हितग्राहियों, जिनका निधन हो चुका है, उनके नाम संबंधित अभिलेखों से शीघ्र हटाए जाएं। साथ ही उन्होंने संदिग्ध राशन कार्डों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिसमें जांच, डुप्लीकेट कार्ड रद्द करना, और अपात्र लोगों के नाम हटाना शामिल है, ताकि  केवल वास्तविक और जरूरतमंद लोगों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने स्व-सहायता समूहों में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने, लंबित बैंक लिंकेज कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों को ऋण वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। साथ ही पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने  स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने को कहा, जिससे महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम