Ro no D15139/23

फुंडहर-देवपुरी सड़क मरम्मत पेच वर्क में घोटाले की खबर पूर्णतः भ्रामक और तथ्यहीन

*क्षतिग्रस्त हिस्से को जेसीबी से पूरी तरह निकालकर कराया जा रहा है डामरीकरण*

*वर्ष 2018 में हुए इस सड़क के डामरीकरण कार्य की परफार्मेंस गारंटी पांच साल पहले ही हो चुकी थी खत्म*

रायपुर, 20 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) लोक निर्माण संभाग क्रमांक-01 रायपुर के अंतर्गत फुंडहर से देवपुरी सड़क, जिसकी लंबाई 2 किलोमीटर है, इसके क्षतिग्रस्त हिस्से को जेसीबी से पूरी तरह हटाने के बाद पुरानी सड़क को रफ करके नया डामरीकरण कराया जा रहा है, ताकि नये डामरीकरण के परत की पकड़ अच्छी हो और कार्य की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे। इस सड़क मरम्मत पेच वर्क के कार्य में घोटाला और गड़बड़ी को लेकर कतिपय इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबर को कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण में पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन बताया है।

कार्यपालन अभियंता ने बताया कि विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों को चिन्हांकित कर उनके मरम्मत एवं पेच वर्क की कार्ययोजना तैयार की जाती है। इसी कार्ययोजना के अनुरूप उक्त सड़क की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फुंडहर-देवपुरी मार्ग के दो किलोमीटर हिस्से के डामरीकरण का कार्य वर्ष 2018 में कराया गया था। इसके डामरीकरण कार्य की परफार्मेंस गारंटी की अवधि वर्ष 2021 तक थी। वर्ष 2018 में यह दो किलोमीटर लंबी और डिवाईडर के दोनों ओर 10.50 मीटर औसत चौड़ाई में डामरीकरण का कार्य एक करोड़ 46 लाख रूपए की लागत से कराया गया था। उक्त सड़क के मरम्मत हेतु पेच वर्क के लिए दो करोड़ से अधिक की राशि खर्च किए जाने की बात पूरी तरह बेबुनियाद और भ्रामक है।

कार्यपालन अभियंता ने बताया कि वर्ष 2018 में निर्मित इस सड़क के कुछ हिस्से के स्कीड होने के कारण कहीं-कहीं यह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग की अनुमोदित कार्ययोजना के अनुसार इस सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को जेसीबी से पूर्णतः निकालकर पुरानी सड़क के सरफेस को रफ करके डामरीकरण का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है।

  • Related Posts

    पीएमश्री स्कूल के उन्नयन से महासमुंद के शासकीय प्राथमिक शाला चनाट का हुआ कायाकल्प

    *आधुनिक सुविधाओं और गतिविधि आधारित शिक्षा से बच्चों में बढ़ी पढ़ाई के प्रति रुचि*   *आकर्षक प्रिंट रिच कक्षाएं, हर्बल गार्डन, स्वच्छ पेयजल और खेल-सांस्कृतिक गतिविधियों से बदली विद्यालय की…

    Read more

    विदेश मंत्रालय द्वारा SING फोरम 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का चयन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे राज्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

    *देश के दो राज्यों में छत्तीसगढ़ का चयन, 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेगा उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल*   *वैश्विक निवेशकों के सामने मुख्यमंत्री रखेंगे छत्तीसगढ़ की औद्योगिक संभावनाएं,…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान