Ro no D15139/23

गणतंत्र दिवस पर बस्तर में जगेगी शिक्षा की अलख

हर गांव में लगेगा उल्लास मेला, कलेक्टर ने दिए निर्देश

बस्तर जिले में आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व केवल ध्वजारोहण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इस दिन पूरा जिला साक्षरता के एक नए उत्सव का गवाह बनेगा। जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विजन को धरातल पर उतारने के लिए एक अनूठी पहल की है, जिसके तहत गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के प्रत्येक गांव में उल्लास मेला का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन का मूल उद्देश्य भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अभियान के केंद्र में वे वयस्क हैं जिनकी आयु 15 वर्ष से अधिक है और जो किसी कारणवश स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके। प्रशासन का लक्ष्य इन वयस्कों को न केवल बुनियादी साक्षरता और अंकों का ज्ञान देना है, बल्कि उन्हें महत्वपूर्ण जीवन कौशल सिखाकर समाज में सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल शिक्षा विभाग का कार्य नहीं है, बल्कि इसमें पूरे मैदानी अमले की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। गांवों में कार्यरत ग्राम पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और कोटवारों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये सभी कर्मचारी शिक्षा विभाग के साथ समन्वय बनाकर गांवों में सर्वे करेंगे और उल्लास मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस लाभ से वंचित न रहे।

  • Related Posts

    राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 17.42 करोड़ रुपये स्वीकृत

      रायपुर, 28 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़-शासन जल संसाधन विभाग द्वारा राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के सिंचाई योजनाओं के विभिन्न कार्यों के लिए 17 करोड़ 42 लाख 31 हजार रुपये…

    Read more

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      रायपुर से रवाना हुए श्रद्धालु, शिर्डी, शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन वरिष्ठ नागरिकों की आस्था और तीर्थ दर्शन की अभिलाषा को सम्मान दे रही राज्य सरकार: मंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान