Ro no D15139/23

संवाद की क्षमता किशोरों के भविष्य निर्माण में सहायक : कलेक्टर

कलेक्टर संवाद संस्कार विषय पर आयोजित कार्यशाला में हुए शामिल
– किशोरावस्था के दौरान शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर अभिभावकों की सकारात्मक एवं सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने कार्यशाला संपन्न
राजनांदगांव 23 जनवरी 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में किशोरावस्था के दौरान शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर अभिभावकों की सकारात्मक एवं सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में संवाद संस्कार विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने सकारात्मक पेरेंटिंग एवं सशक्त युवा विषय पर कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से अभिभावकों की समझ विकसित होगी। जिसका लाभ आने वाले वर्षों में दिखेगा और संवाद की क्षमता किशोरों के भविष्य निर्माण में सहायक होगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि युवा सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है।
अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज के राज्य नोडल प्रभारी एवं सर्वहितम के अध्यक्ष  मनीष सिंह ने किशोरावस्था के चार आयाम अधिकार, कर्तव्य, सहभागिता और अवलोकन पर बात की। उन्होंने कहा कि विद्यालय, परिवार और समुदाय के बीच समन्वय से ही बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को मजबूत किया जा सकता है। यूनिसेफ के राज्य एसबीसी कंसल्टेंट श्री चंदन कुमार ने किशोरों के समग्र विकास में परिवार एवं समुदाय की भूमिका के संबंध में जानकारी दी। कार्यशाला में पढ़ाई का कोना एवं आज क्या सीखा गतिविधि के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यशाला में यूनिसेफ डीसी  दिव्या राजपूत, स्टेट कॉर्डिनेटर  राघवेन्द्र सिंह सहित शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, एनएसएस, माई भारत एवं युवोदय स्वयंसेवक की सक्रिय सहभागिता रही।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

      रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस…

    Read more

    गंभीर तीव्र कुपोषण से सामान्य पोषण श्रेणी में पहुंची याक्षी

    सामुदायिक प्रयासों, नियमित निगरानी और परिवार की सहभागिता से मिली सफलता*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। सामुदायिक स्तर पर कुपोषण प्रबंधन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार