Ro no D15139/23

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन सुचारू, 56.85 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी

अब तक 1247.94 करोड़ रुपये का भुगतान, कलेक्टर स्वयं कर रहे केंद्रों का निरीक्षण

जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया पूर्णतः सुचारू, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी ढंग से संचालित की जा रही है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में किसानों की सुविधा, त्वरित खरीदी तथा समयबद्ध भुगतान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कलेक्टर श्री मिश्रा स्वयं धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।
जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए कुल 74 सहकारी समितियों में 1,29,329 किसानों का पंजीयन किया गया है, जिसमें 1,27,514.51 हेक्टेयर रकबा शामिल है।
15 नवंबर 2025 से अब तक 1,19,174 किसानों से 56,85,798 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसकी कुल राशि 1348.17 करोड़ रुपये है।
अब तक 1,09,499 किसानों को 1247.94 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वहीं 27 जनवरी 2026 के लिए 1178 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं, जिनसे 5171.76 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।
अब तक उपार्जित धान में से 23,48,959.90 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है, जबकि 33,36,838.10 क्विंटल धान का उठाव शेष है। इसके अतिरिक्त जिले में अब तक 96,300 किसानों द्वारा 5896.53 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी, उठाव एवं भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न आए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र किसान को समय पर समर्थन मूल्य का लाभ दिलाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  • Related Posts

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की

      अधिकारियों को फील्ड में जाकर गुणवत्ता और निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्णता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रायपुर. 18 जून 2026. लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार…

    Read more

    प्राक्चयन परीक्षा के परिणाम घोषित

      धमतरी, 18 जून 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी।…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग