Ro no D15139/23

Republic Day: गणतंत्र दिवस से पहले बंगाल के कई रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा, संदिग्ध बैगों की हो रही जांच

Republic Day:आसनसोल. गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में रेलवे स्टेशनों और पटरियों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. यात्रियों और रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ, जीआरपी और बम निरोधक दस्ते (Dog Squads सहित) गहन जांच में लगा दिये गये हैं. पूर्व रेलवे की सुरक्षा टीम हाई अलर्ट पर है और रेलवे क्षेत्राधिकार में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है. कई रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गयी है. संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी ली जा रही है. सीसीटीवी निगरानी और सादे कपड़ों में पुलिस की तैनाती सख्त कर दी गयी है. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है. मालदा, आसनसोल और कोलकाता मेट्रो जैसे क्षेत्रों में खास सुरक्षा इंतेजाम किये गये हैं.

यात्रियों के सामान की हो रही जांच

77वें गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र आसनसोल मंडल के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों एवं अन्य रेलवे परिसरों में भी सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इसका उद्देश्य गणतंत्र दिवस के दौरान यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करना है. मंडल के प्रमुख एवं महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों, प्लेटफॉर्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री सुविधाओं तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा जांच की जा रही है. रेलवे सुरक्षा बल, सरकारी रेलवे पुलिस तथा रेलवे कर्मियों की संयुक्त टीमों द्वारा स्टेशन परिसरों, ट्रेनों, प्रतीक्षालयों, पार्किंग स्थलों एवं अप्रोच सड़कों पर नियमित जांच की जा रही है. यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है तथा संदिग्ध वस्तुओं का सत्यापन किया जा रहा है.

स्टेशनों पर सतत निगरानी

भीड़ की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और यात्रियों को असुविधा न हो. यात्रियों की सहायता एवं सतर्कता बनाए रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती महत्वपूर्ण स्थानों पर की गई है. नियमित गश्त को और अधिक सुदृढ़ किया गया है. महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रवेश को नियंत्रित किया जा रहा है तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए रेलवे कर्मियों को आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. यह सुरक्षा व्यवस्था राष्ट्रीय महत्व के अवसरों पर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा एवं सतर्कता बनाए रखने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है, जिससे यात्री निश्चिंत होकर और आरामदायक यात्रा कर सकें.

  • Related Posts

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के खिलाफ जारी जंग में रोबोट सैनिकों की मदद से 15,700 से ज्यादा मिशन पूरे किए और 3000 सैनिक मारे गए. इसके साथ-साथ…

    Read more

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

      आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन ‎ ‎सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हो रहा…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान