Ro no D15139/23

Chanakya Niti: आपके जीवन में मुसीबत लेकर आते हैं इस तरह के लोग, दिल और दिमाग में घोल देते हैं जहर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान टीचर ही नहीं थे बल्कि मानव स्वभाव की भी उन्हें काफी गहरी समझ थी. आचार्य चाणक्य की बातों को आज के समय में हम चाणक्य नीति के नाम से भी जानते हैं. कहा जाता है अगर किसी भी इंसान को एक सफल और सुखद जीवन की चाहत है तो उन्हें चाणक्य की बताई बातों का पालन जरूर करना चाहिए. चाणक्य कहते हैं कि हमारी जिंदगी में जितने भी दोस्त या फिर जान-पहचान वाले हैं जरूरी नहीं कि वे सिर्फ हमारा भला ही चाहते हैं. कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो आपके जीवन में सिर्फ परेशानी, तनाव और नुकसान ही लेकर आते हैं. चाणक्य ने इस तरह के लोगों को पहचानने के तरीके भी अपनी नीतियों में बताए हैं. अगर आप समय रहते इनके बारे में जानकार इनसे दूरी बना लेते हैं तो जीवन में सफलता और खुशियां और भी ज्यादा आसानी से मिल सकती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन में सिर्फ परेशानियां और मुसीबतें ही लेकर आते हैं.

निगेटिव सोच रखने वाले लोग

चाणक्य कहते हैं कि जिन लोगों की सोच निगेटिव होती है वे हमेशा ही किसी न किसी चीज में परेशानियां ढूंढते हैं. इस तरह के जो लोग होते हैं वे आपकी खुशियों में बुराई ढूंढने का कोई भी मौका छोड़ते नहीं हैं. चाणक्य कहते हैं कि इस तरह के लोगों के साथ ज्यादा समय बिताना आपके मेंटल हेल्थ के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं है. इस तरह के लोग आपकी एनर्जी और कॉन्फिडेंस को कम कर सकते हैं.

 

जिन्हें सिर्फ फायदा चाहिए

कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो अपने स्वार्थ या फिर जरूरतों को पूरा करने के लिए ही सिर्फ दूसरों के पास जाते हैं. चाणक्य कहते हैं कि ये लोग आपसे सिर्फ उस समय मदद मांगते हैं जब उन्हें आपसे कोई फायदा हो रहा होता है. उनके अनुसार ये लोग आपके जीवन में सिर्फ मुसीबतें ही ला सकते हैं क्योंकि इनकी नीयत कभी भी आपको लेकर साफ नहीं रही है. अगर आप इस तरह के किसी व्यक्ति के साथ रहते हैं तो कोई भी फैसला काफी सोच-समझकर लें और अपनी सीमाएं भी जरूर तय कर लें.

दूसरों से जलने वाले लोग

चाणक्य नीति में जलन की भावना को काफी ज्यादा खतरनाक बताया गया है. चाणक्य कहते हैं कि जो भी व्यक्ति आपकी सफलता और खुशियों से जलता है वह हमेशा आपके रास्ते का रुकावट बन सकता है. जो भी इंसान आपसे जलता है वह आपके जीवन में आने वाले मौकों और सफलता को देखकर आपको निराश करने की कोशिश करते हैं. आपको इस तरह के लोगों से बचना चाहिए और सिर्फ अपना ध्यान अपनी सफलता पर रखना चाहिए.

  • Related Posts

    केले के छिलके को कचरा समझने की न करें भूल, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

    Banana Peel Uses: केला खाना तो लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन इसे खाने के बाद हम अक्सर छिलका सीधे डस्टबिन में डाल देते हैं. जबकि केले के छिलके का…

    Read more

    15 अगस्त पर ट्राई करें ये Tricolor Fashion Ideas, साड़ी से कुर्ती तक दिखेगा देशभक्ति वाला अंदाज

    Tricolor Fashion Ideas: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. इस दिन चारों तरफ तिरंगे के रंगों की खूबसूरती देखने को मिलती है. ऐसे…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार