Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता धमतरी

 

डबल सब्सिडी के साथ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को मिला जनसमर्थन

अनुकरणीय पहल: नियमित भुगतान व सौर ऊर्जा अपनाने वाले उपभोक्ताओं को मिला सम्मान

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025–26 के अंतर्गत आज मरौद वितरण केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को विशेष रूप से प्रमुखता के साथ प्रस्तुत किया गया। यह योजना आम नागरिकों को स्वच्छ, सस्ती एवं स्थायी ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में केन्द्र एवं राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अपने घर की छत पर 3 किलोवाट तक सोलर पावर प्लांट स्थापित करने पर डबल सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा अधिकतम 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार द्वारा अधिकतम 30 हजार रुपये, कुल 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस योजना से उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा कई परिवारों को लगभग निःशुल्क बिजली का लाभ प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि सोलर पैनल स्थापना हेतु बैंक ऋण की सुविधा उपलब्ध है, जिससे मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के उपभोक्ता भी आसानी से इस योजना से जुड़ सकते हैं। योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक राहत देना ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी एवं ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करना है।
मरौद वितरण केन्द्र क्षेत्र में अब तक 100 उपभोक्ताओं के घरों में सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं, जो योजना की सफलता और जनभागीदारी का स्पष्ट प्रमाण है। नियमित रूप से विद्युत देयकों का भुगतान करने वाले एवं सोलर ऊर्जा को अपनाने वाले उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य उपभोक्ताओं को भी इस योजना से जुड़ने की प्रेरणा मिली।
मुख्य अतिथियों जनपद सदस्य श्रीमति सिंधु अजय बैस, श्री रूमान सिंह कुर्रे, श्री टेकराम साहू, श्री हिमांशु साहू, श्रीमति ललिता रमेश भतपहरी, एवं सरपंच गण श्रीमति पुष्पलता साहू भाठागांव, पुरण लाल धृतलहरे अछोटी, शेखन लाल साहू गातापार, दीपदान साहू उपसरपंच सिवनीकला ने अपने संबोधन में कहा कि कोयला जैसे पारंपरिक ऊर्जा स्रोत सीमित हैं, जबकि सौर ऊर्जा भविष्य की आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का अधिकतम लाभ उठाने तथा स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों को भी सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 20 नए उपभोक्ताओं का पंजीयन भी कराया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित रहे।
यह योजना न केवल बिजली खर्च में राहत देने वाली है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से हरित छत्तीसगढ़ और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है ।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?