Ro no D15139/23

विधायक भावना बोहरा ने डेम, पुलिया व नाली निर्माण सहित ₹97.43 लाख के विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में जनता की आकांक्षाओं, सुविधाओं एवं क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर निर्माण कार्यों की सौगात जनता को मिल रही है। आज ग्राम रामपुर (ठाठापुर) में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं आजीविका मिशन अन्तर्गत महिला समूह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा ने ₹97 लाख 43 हजार की लागत से विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने ₹43 लाख 68 हजार की लागत से बॉक्स कल्वर्ट एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण, ₹25 लाख की लागत से रानी खेत के पास स्टापडेम निर्माण, गनियारी नाला में ₹19 लाख की लागत से चेकडेम निर्माण, ₹8 लाख की लागत से प्राथमिक शाला के पास पुलिया निर्माण एवं ₹1 लाख 75 हजार की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा के गांव–गांव तक विकास पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, पुलिया, जल संरक्षण, नाली निर्माण एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आज इन सभी विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों के भूमिपूजन से जल संरक्षण, आवागमन सुविधा और ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में आज जो विकास की तस्वीर दिखाई दे रही है, वह डबल इंजन भाजपा सरकार की दूरदर्शी नीतियों, सशक्त नेतृत्व और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष परिणाम है। आज हर गांव तक सड़क, बिजली, पानी और अधोसंरचना निर्माण से आम जनता को सुविधा व लाभ मिल रहा है। ग्रामीण सड़कों के निर्माण और उन्नयन से पंडरिया विधानसभा में आवागमन सुगम हुआ है। डबल इंजन भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है कि हर घर तक निर्बाध बिजली पहुंचे। जल जीवन मिशन के तहत पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।

भावना बोहरा ने कहा कि पुल-पुलिया, सीसी रोड, नाली निर्माण, जल संरक्षण संरचनाएं, स्टापडेम और चेकडेम जैसे कार्यों से ग्रामीण अधोसंरचना मजबूत हुई है। इन विकास कार्यों से खेती, जल प्रबंधन और गांवों की आंतरिक कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है, जिससे समग्र ग्रामीण विकास को गति मिली है। आज पंडरिया विधानसभा का हर गांव विकास की राह पर अग्रसर है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री नरेश साहू, महामंत्री श्री दारा सिंह, जिला मंत्री श्री राघवेंद्र वर्मा, सरपंच श्री गोपाल नेताम, जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री पिंटू सिंह, श्रीमती रूखमणि खोमलाल कौशिक जी सहित भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम