Ro no D15139/23

विश्व वेटलैंड दिवस पर नीमगांव जलाशय में प्रशिक्षण कार्यशाला एवं स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन जैव विविधता संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्थानीय आजीविका में जन समुदाय की भूमिका के बारे दी गई विस्तार से जानकारी

विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर विगत दिवस जशपुर विधायक  रायमुनी भगत की मुख्य अतिथि एवं वनमण्डलाधिकारी जशपुर  शशि कुमार की अध्यक्षता में नीमगांव जलाशय परिसर में प्रशिक्षण कार्यशाला एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वेटलैंड के संरक्षण, संवर्धन एवं उन्हें स्वस्थ बनाए रखने की शपथ के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को वेटलैंड के पारिस्थितिकीय महत्व, जैव विविधता संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्थानीय आजीविका में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वेटलैंड की साफ-सफाई बनाए रखने, प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभावों तथा जलाशयों को प्रदूषण से मुक्त रखने के साथ-साथ जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया, जिसे उपस्थित ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों द्वारा सराहा गया। इसके पश्चात जलाशय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।
इस अवसर पर अधिक संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूल के लगभग 100 छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा वेटलैंड संरक्षण को एक सतत जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता एवं संरक्षणात्मक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने पर बल दिया गया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार