Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना प्राकृतिक ऊर्जा से रोशन हो रहा प्रवीण का घर

प्राकृतिक ऊर्जा से रोशन हो रहा प्रवीण का घर
– बिजली बिल कम होने से हो रही आर्थिक बचत
जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन में लगातार उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की जा रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को अधिकतम 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे सोलर रूफटॉप स्थापना अब नागरिकों के लिए अधिक किफायती और सुलभ हो गई है। इसी कड़ी में राजनांदगांव लालबाग निवासी श्री प्रवीण शुक्ला ने 3 किलोवॉट का अपने छत में रूफटॉप सोलर पैनल लगाकर प्राकृतिक ऊर्जा से रोशनी प्राप्त कर रहे हैं। लालबाग निवासी  प्रवीण ने बताया कि वे वर्ष 2024 में 3 किलो वॉट का सोलर पैनल लगाया था। जिससे उनके बिजली बिल में कमी आई है और आर्थिक बचत हो रही है।  प्रवीण ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रभावित होकर वे 3 किलो वॉट को बढ़ाकर 5 किलो वॉट का सोलर पैनल लगाने कहा सोच रहे हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक बचत होगी।

श्री प्रवीण शुक्ला ने कहा कि भविष्य में प्राकृतिक खनिजों की कमी को देखते हुए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बहुत ही उपयोगी और अच्छी योजना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उन्हें शासन से सब्सिडी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र शासन और राज्य शासन द्वारा इस योजना के अंतर्गत सब्सिडी देने से जनसामान्य के लिए बहुत बड़ी राहत एवं मदद मिल रही है और प्राकृतिक ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए अनुदान प्रदाय करने से जनसामान्य के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने सभी को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से सोलर पैनल लगाकर प्राकृतिक ऊर्जा का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि योजना से बचत के साथ ही पर्यावरण को लाभ और नवीनीकरण योजना को बढ़ावा मिल रहा है।

  • Related Posts

    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

    *पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण*   रायपुर. 30 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    लखपति दीदी बनकर फूलबाई जाधव ने बदली अपनी जिंदगी

    – स्व-सहायता समूह से जुड़कर सामान्य गृहणी से बनी सफल व्यवसायी राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में स्वसहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर