Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

क्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में संचालित समस्त राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर  प्रदीप कुमार साहू भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उन्होंने आधार एवं मोबाइल नंबर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित एवं फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्तीकरण, अभिलेख शुद्धता एवं व्यपवर्तन तथा राजस्व न्यायालय से संबंधित प्रकरणों की गहन समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी राजस्व प्रकरणों का नियमानुसार शत-प्रतिशत निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर श्री व्यास ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आपार आईडी सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु जन्म प्रमाण पत्र अत्यंत आवश्यक है, इसलिए इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। उन्होंने ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले विभिन्न शिविरों के माध्यम से यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। साथ ही आरबीसी 6-4 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों एवं पीड़ित क्षतिपूर्ति राशि संबंधी मामलों का त्वरित निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि इससे प्रभावितों एवं पीड़ितों को समय पर मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सकेगी।

  • Related Posts

    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

    *पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण*   रायपुर. 30 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    लखपति दीदी बनकर फूलबाई जाधव ने बदली अपनी जिंदगी

    – स्व-सहायता समूह से जुड़कर सामान्य गृहणी से बनी सफल व्यवसायी राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में स्वसहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर