Ro no D15139/23

36 घंटे में 04 सफल प्रसव : गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का उत्कृष्ट उदाहरण

कोरबा 05 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY  कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर रोकने तथा गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने हेतु जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कटघोरा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई बाजार में महज 36 घंटे के भीतर 04 गर्भवती महिलाओं का सफल एवं सामान्य प्रसव कराया गया।
इनमें  शांति (पत्नी श्री संदीप, ग्राम अंडी कछार),  प्रीति (पत्नी  अमर, ग्राम रलिया),  कोमल (पत्नी  मुनीश, ग्राम रिस्दी) एवं  सकीना (पत्नी  संजय, ग्राम उमेदीभाठा) शामिल हैं। इनमें से एक गर्भवती,  प्रीति, प्रथम प्रसवा थीं। प्रसव उपरांत सभी जच्चा एवं बच्चा पूर्णतः स्वस्थ हैं तथा स्वास्थ्य केन्द्र में आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल प्रदान की जा रही है। परिजनों ने अपने घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण प्रसव सुविधा उपलब्ध होने पर संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई बाजार में 24×7 प्रसव सुविधा उपलब्ध है तथा यहाँ प्रतिमाह औसतन 15 से 20 सामान्य प्रसव कराए जा रहे हैं। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक केन्द्र में कुल 194 सामान्य प्रसव संपन्न कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार प्रसवपूर्व जाँच, देखभाल एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के कारण सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर लोगों का भरोसा तेजी से बढ़ा है।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने 36 घंटे में 04 सफल प्रसव कराकर उत्कृष्ट कार्य करने पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि कंवर, भिलाई बाजार के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने सभी से इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करते रहने की अपील की। साथ ही जिलेवासियों से आग्रह किया गया है कि गर्भवती महिलाओं का प्रसव निकटतम शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में ही कराएँ, जिससे जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित रह सकें।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल