Ro no D15139/23

शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय के फेस-2 का कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ: सोनमणि बोरा

कनवेंशन सेटर की रूपरेखा पर भी की गई चर्चा

रायपुर, 5 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY  नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का राज्योत्सव के अवसर पर प्रधानंमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से लोकार्पण एवं छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय का मई 2025 में मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय द्वारा लोकार्पण पश्चात, इनकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के बाद अब शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय फेस-2 का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा ने इस संबंध में आज आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, नवा रायपुर स्थित सभाकक्ष में आर्किटेक्ट, इंजीनियर्स, आर्टिस्ट एवं विभागीय अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कर कार्ययोजना के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव श्री बोरा ने बताया कि फेस-2 के अंतर्गत एक कैफेटेरिया, गढ़ कलेवा एवं अन्य दुकानें खोली जानी हैं इस संबंध में अंतिम रूपरेखा पर चर्चा की जा रही है। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। फेस-2 के अंतर्गत ही आकर्षक बागवानी, परिसर के भीतर स्थित नंद सागर का सौंदर्यीकरण, फॉउंटेन एवं पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में स्थित 100 सीटर छात्रावास के पास निर्माणाधीन कनवेशंन सेटर की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। इसके डिजाइन एवं लेआउट पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दिए। इसपर आगामी बैठक में चर्चा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस कनवेशंन सेटर में एक ऑडिटोरियम, आर्ट गैलरी, प्रदर्शनी हॉल, मीटिंग रूम, प्रशासनिक भवन, फूड कोर्ट इत्यादि की व्यवस्था रहेगी।
उल्लेखनीय है कि शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी, 2026 के अवसर पर आयोजित परेड में इस संग्रहालय को प्रदर्शित किया गया। इससे छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में जनजातीय वीर नायकों की अमर गाथाओं, उनकी देश भक्ति, अद्यम साहस और बलिदान की परंपरा को नई पीढ़ी को जानने समझने का अवसर राष्ट्रीय मंच पर प्राप्त हुआ। इस संग्रहालय के उद्घाटन के बाद तीन माह में लगभग एक लाख से अधिक पर्यटकों द्वारा भ्रमण कर लिया गया है।
बैठक में कांकेर एवं कोडांगांव में राजस्व/वन भूमि में निर्मित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के हस्तांतरण प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा अनुच्छेद 275(1) अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में संचालक, टीआरटीआई  हिना अनिमेष नेताम, उपसचिव  बी.के.राजपूत, अपर संचालक  संजय गौड़,  जितेन्द्र गुप्ता,  आर.एस.भोई, उपायुक्त  विश्वनाथ रेडडी ,कार्यपालन यंत्री  त्रिदीप चक्रवर्ती, उपयंत्री  गुप्ता एवं  यशवंत राव सहित आर्किटेक्ट, इंजीनियर्स, आर्टिस्ट एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

    *पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण*   रायपुर. 30 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    लखपति दीदी बनकर फूलबाई जाधव ने बदली अपनी जिंदगी

    – स्व-सहायता समूह से जुड़कर सामान्य गृहणी से बनी सफल व्यवसायी राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में स्वसहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर