Ro no D15139/23

जिला कार्यालय की कार्य व्यवस्था बनाए रखने निषेधाज्ञा लागू कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रोहित व्यास ने धारा 163 के तहत जारी किए सख्त प्रतिबंधात्मक आदेश

जशपुरनगर 06 फरवरी 2026/ IMNB NEWS  जिला कार्यालय जशपुर में बिना पूर्व सूचना विभिन्न समूहों के अचानक प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपने अथवा भीड़ के रूप में पहुंचने से नियमित शासकीय कार्य प्रभावित होने तथा आम नागरिकों को असुविधा होने की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रोहित व्यास ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहितादृ2023 की धारा 163 (पूर्व में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144) के अंतर्गत जिला कार्यालय जशपुर एवं उसके 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार के घातक शस्त्र जैसे बंदूक, रायफल, पिस्टल, रिवाल्वर, भाला, बल्लम, बरछा, लाठी अथवा अन्य हथियार एवं विस्फोटक सामग्री लेकर नहीं चलेगा। इसके साथ ही किसी भी प्रकार का जुलूस निकालना, आपत्तिजनक नारे लगाना, पोस्टर वितरित करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
धरना, आमसभा और ध्वनि विस्तारक पर रोक –
निषेधाज्ञा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की भीड़ एकत्र करने, धरना देने, नारेबाजी करने, आमसभा या जुलूस आयोजित करने तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर भी रोक लगाई गई है, ताकि शासकीय कार्यों में बाधा न पहुंचे।
ज्ञापन हेतु पूर्व अनुमति अनिवार्य –
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी व्यक्ति या समूह को ज्ञापन सौंपने अथवा अन्य कारणों से जिला कार्यालय परिसर में प्रवेश करने के लिए न्यूनतम दो दिवस पूर्व अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी जशपुर को विधिवत लिखित सूचना देना अनिवार्य होगा। लिखित अनुमति प्राप्त होने के उपरांत ही संबंधित व्यक्ति अथवा समूह को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। यह आदेश शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा, जिन्हें अपने कर्तव्य निर्वहन हेतु शस्त्र अथवा लाठी रखना आवश्यक है। साथ ही कानून-व्यवस्था के लिए नियुक्त पुलिस अधिकारियों तथा शारीरिक दुर्बलता, वृद्धावस्था या दिव्यांगता के कारण लाठी रखने वाले व्यक्तियों को भी इस आदेश से छूट दी गई है।
उल्लंघन पर दंड का प्रावधान –
आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 223 (पूर्व में भा.दं.सं. की धारा 188) के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि समयाभाव के कारण आम नागरिकों को सुनना संभव नहीं होने से यह आदेश एकपक्षीय रूप से पारित किया गया है। यह निषेधाज्ञा आदेश आगामी तीन माह तक जिला कार्यालय जशपुर एवं उसके 100 मीटर क्षेत्र में प्रभावशील रहेगा।

  • Related Posts

    केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित

    रायपुर, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून…

    Read more

    बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

      रायपुर, 17 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग