Ro no D15139/23

अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला रहे जशपुर जिले में प्रवास होम-स्टे, साहसिक पर्यटन एवं जश्क्राफ्ट की सराहना

जशपुरनगर 06 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY  देश के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष यात्री एवं भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन श्री शुभांशु शुक्ला का 04 फरवरी 2026 को जशपुर जिले के अंतर्गत होम-स्टे ग्राम केरे तथा प्रमुख पर्यटन स्थल देशदेखा में प्रवास संपन्न हुआ।
शुभांशु शुक्ला ने वनमण्डल जशपुर द्वारा प्रायोजित देशदेखा क्लाइम्बिंग कम्पनी के सदस्यों से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को साहसिक खेलों एवं पर्वतारोहण के क्षेत्र में आगे बढ़ने, सुरक्षित एवं अनुशासित ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जशपुर जैसे प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
कार्यक्रम के दौरान वनमण्डलाधिकारी जशपुर  शशि कुमार भा.व.से. द्वारा  शुभांशु शुक्ला को जशपुर जिले की महिलाओं द्वारा बांस एवं छिंद घास से निर्मित जशक्राफ्ट के पारंपरिक आभूषण भेंट किए गए।  शुक्ला ने जश्क्राफ्ट उत्पादों की उच्च गुणवत्ता, कलात्मकता एवं नवाचार की प्रशंसा की तथा इस पहल को स्थानीय आजीविका सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने जश्क्राफ्ट से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने एवं व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं तथा देशदेखा क्लाइम्बिंग कम्पनी के सदस्य उपस्थित रहे।
 
  • Related Posts

    सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री ने की परिवहन विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा*   *‘जीरो फेटेलिटी’ के लक्ष्य के लिए परिवहन, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण और नगरीय निकाय मिलकर तैयार करें विस्तृत कार्ययोजना*…

    Read more

    सेवा की कहानी: नन्हे कदमों को मिला बेहतर माहौल, पंडरीपानी खास में नया आंगनबाड़ी भवन बना पोषण और सीखने का केंद्र

    *सेवा संकल्प अभियान*   *36 बच्चों के लिए नियमित गतिविधियों की राह हुई आसान, माताओं और किशोरी बालिकाओं को भी एक ही छत के नीचे मिल रहीं सेवाएं*   *वीबी…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग