Ro no D15139/23

नगरी में अग्नि सुरक्षा कार्यशाला सह प्रशिक्षण आयोजित वनाग्नि से होने वाले नुकसान, कारण और बचाव के उपायों की दी गई जानकारी

धमतरी, 7 फरवरी 2026/ वनाग्नि की रोकथाम, त्वरित नियंत्रण एवं आधुनिक सूचना तंत्र के माध्यम से सतर्कता बढ़ाने के उद्देश्य से आज उप वन मंडल स्तरीय अग्नि सुरक्षा कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आज वन काष्ठागार, नगरी में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान वनाग्नि से होने वाले नुकसान, आग लगने के कारण, बचाव के उपायों तथा विभागीय समन्वय पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देते हुए 120 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एफएसआई (FSI) एसएमएस अलर्ट सिस्टम से जोड़ा गया, ताकि वनाग्नि की सूचना समय पर प्राप्त हो सके और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम में अधिकारियों ने वन संरक्षण में सभी कर्मचारियों और श्रमिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सतर्कता एवं समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कार्यशाला में संयुक्त वन मंडलाधिकारी, नगरी, उप प्रबंध संचालक लघु वनोपज संघ सहित उप वन मंडल नगरी के समस्त परिक्षेत्र अधिकारी, प्रशिक्षु परिक्षेत्र अधिकारी, समस्त प्रबंधक, उप वन मंडल का स्टाफ, फड़ मुंशी, सुरक्षा श्रमिक एवं अग्नि रक्षक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1 पोकलेन और 6 हाईवा जब्त

    रायपुर, 23 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY)   राज्य में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सख्त और ‘जीरो टॉलरेंस’ के निर्देशों का…

    Read more

    अंधेरे से उजाले की ओर सुकमा, माड़वी मुये की दोनों आँखों का हुआ ऑपरेशन, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद 

    ‘मिशन दृष्टि’ से 42 ग्रामीणों का मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन, मिला नई जिंदगी का उपहार   रायपुर, 23 जून 2026/कभी विकास की मुख्यधारा से कटे और नक्सल प्रभावित रहे सुकमा जिले…

    Read more

    NATIONAL

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां