Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

*-प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग*

राजनांदगांव 07 फरवरी 2026। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव इस वर्ष अपने प्रथम सत्र में संचालित हो रहा है। विद्यालय में वर्तमान में कक्षा 9वीं के कुल 112 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यहां शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी विशेष रूप से शामिल किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आज वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की घबराहट एवं मंच भय (स्टेज फियर) को दूर करना तथा उनके संज्ञानात्मक विकास, आत्मविश्वास और तार्किक सोच को सुदृढ़ करना था। प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कान्हा निषाद एवं आशीष, द्वितीय स्थान तनमय सिन्हा एवं पुलकित तथा तृतीय स्थान भूमिका एवं कनक ने प्राप्त किया। विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी गई और भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव भविष्य में भी शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ विविध रचनात्मक और प्रेरणादायक गतिविधियों के आयोजन के प्रति सतत रूप से प्रतिबद्ध

  • Related Posts

    केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित

    रायपुर, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून…

    Read more

    बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

      रायपुर, 17 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत