Ro no D15139/23

ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 2025-26: महाविद्यालय/विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

 

धमतरी, 9 फ़रवरी 2026//ऊर्जा संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों में ऊर्जा दक्षता की समझ विकसित करने के उद्देश्य से ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 2025-26 के अंतर्गत जिला धमतरी में महाविद्यालय एवं विद्यालय स्तरीय चित्रकला, स्लोगन, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन ऊर्जा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं क्रेडा (छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण) के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।
क्रेडा द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शासकीय कार्यालयों एवं विद्यालयों में “ऊर्जा बचाव का संकल्प अभियान” विषय पर ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस पहल का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं नागरिकों को ऊर्जा संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए दैनिक जीवन में ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग हेतु प्रेरित करना रहा, जिससे जिले में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता विषय पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। दिल्ली पब्लिक स्कूल, धमतरी में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कु. अनुकृति पटेल (कक्षा 10वीं) ने प्रथम, मुक्ता सिन्हा (कक्षा 7वीं) ने द्वितीय तथा कु. गाथा सेठिया (कक्षा 9वीं) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हटकेशर में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कु. खेमलता (कक्षा 11वीं) ने प्रथम, आरती साहू (कक्षा 11वीं) ने द्वितीय एवं कु. अर्पिता साव (कक्षा 11वीं) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में दुर्गेश्वर साहू (कक्षा 11वीं) ने प्रथम तथा कु. पूनम साहू (कक्षा 11वीं) ने द्वितीय स्थान अर्जित किया।
इसी क्रम में शासकीय नवीन महाविद्यालय, आमदी में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में डोमेश्वरी (बी.ए., चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम, योगेश्वरी (बी.ए., चतुर्थ सेमेस्टर) ने द्वितीय एवं खुशबू साहू (बी.ए., चतुर्थ सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कॉमटेक महाविद्यालय, धमतरी में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में कुमकुम साहू (बी.कॉम) प्रथम, कु. नौनिशा (बी.एस.सी.) द्वितीय तथा कु. भूमिका साहू (बी.सी.ए.) एवं कु. रोशनी (बी.सी.ए.) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री समीर श्रीवास्तव, शासकीय नवीन महाविद्यालय आमदी के प्राचार्य डॉ. गौकरण जायसवाल, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय, हटकेशर के प्राचार्य श्री राजकुमार शर्मा, शिक्षक श्री ओ.पी. नाग, कॉमटेक कॉलेज के डायरेक्टर श्री आशीष नामदेव, प्रोफेसर श्रीमती रीना नामदेव सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्रेडा जिला कार्यालय धमतरी से जिला प्रभारी श्री गिरीशचंद वर्मा, उप अभियंता श्री गितेश सिन्हा, खंड प्रभारी श्री धनेन्द्र देवांगन, कनिष्ठ सहायक श्री सहदेव दास मानिकपुरी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

  • Related Posts

    धमतरी में अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कल

    हरदिहा साहू समाज भवन में होगा आयोजन, विधायक श्री अजय चंद्राकर होंगे शामिल   धमतरी, 20 जून 2026/ 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा