Ro no D15139/23

भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव में बास्केटबॉल व हॉकी खेल में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल 25 एवं 26 फरवरी को

राजनांदगांव 09 फरवरी 2026। भारतीय खेल प्राधिकरण मध्य क्षेत्रीय केन्द्रीय केन्द्र भोपाल अंतर्गत संचालित भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव द्वारा 12 से 18 वर्ष के हॉकी (बालिका) एवं बास्केटबॉल (बालिका व बालक) खिलाडिय़ों के लिए आवासीय योजना में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल 25 एवं 26 फरवरी 2026 को दिग्विजय स्टेडियम एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित की जाएगी। चयन ट्रायल में शामिल होने वाले इच्छुक खिलाड़ी 25 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे दिग्विजय स्टेडियम बी ब्लॉक राजनांदगांव में उपस्थित होना होगा। चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों को खेल विशेष परिधान जूते इत्यादि पहनकर आना होगा। साथ में आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र के मूलप्रति, खेल उपलब्धि के प्रमाण पत्र की मूल प्रति की 2 सेट एवं 4 पासपोर्ट साईज फोटो लाना होगा। भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा चयन प्रक्रिया निर्धारित मापदण्डों के अनुसार ही की जाएगी। चयन प्रक्रिया हेतु गठित चयन समिति की अनुशंसा मान्य होगी। चयनित किए गए खिलाडिय़ों को भारतीय खेल प्राधिकरण की आवासीय योजना में शामिल कर उच्च स्तरीय आधुनिक सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे खिलाड़ी निकट भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर सकें। इस संबंध में विस्तृत जानकारी भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    मिशन उत्कर्ष के तहत बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने निजी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक कमजोर परीक्षा परिणाम, फर्जी पंजीयन और अनियमितताओं पर होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह शिक्षा का मंदिर है स्कूल, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    रायपुर, 10 जून 2026/ जिले में बोर्ड परीक्षा परिणामों को और बेहतर बनाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने आज रेडक्रॉस भवन रायपुर में जिले के सभी अशासकीय विद्यालयों…

    Read more

    जल जीवन मिशन के तहत 6 गांवों की 4 एजेंसियों का अनुबंध निरस्त ईएमडी राशि राजसात, भविष्य में एजेंसियों की निविदाओं में भाग लेने पर रोक

    रायपुर 10 जून 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देष पर जल जीवन मिषन में दिए गए कार्यों को पूर्ण नहीं किए जाने पर 6 ग्रामों के अनुबंधों को निरस्त…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी