Ro no D15139/23

धमतरी में स्कूली बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अभियान तेज

कलेक्टर  मिश्रा ने  15 दिनों के भीतर MBU अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के दिए निर्देश

धमतरी, 10 फ़रवरी 2026। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला धमतरी में 5 से 15 वर्ष एवं 15 वर्ष से अधिक आयु के स्कूली बच्चों के लिए Mandatory Biometric Update (MBU) अभियान तेज़ी से संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य बच्चों के आधार विवरण को समय पर अद्यतन कर भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या शासकीय बाधा से बचाना है।
इसी क्रम में 09 फ़रवरी को जिले के 13 स्कूलों में आयोजित शिविरों के माध्यम से कुल 849 विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक अपडेट सफलतापूर्वक किया गया। वहीं आज 10 फ़रवरी को 16 स्कूलों में MBU शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा 11 फ़रवरी को जिले के 22 विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित है।
UIDAI के अनुसार बच्चों की आयु बढ़ने के साथ उनके बायोमेट्रिक विवरणों में परिवर्तन होता है, ऐसे में समय पर अपडेट न होने पर आधार प्रमाणीकरण में विफलता, छात्रवृत्ति, मध्यान्ह भोजन, साइकिल, ड्रेस, लैपटॉप जैसी शासकीय योजनाओं का लाभ रुक सकता है। साथ ही परीक्षा फॉर्म भरने, प्रवेश प्रक्रिया, प्रमाण पत्र निर्माण, DBT भुगतान, बैंक, पैन एवं सिम कार्ड लिंकिंग जैसी सेवाओं में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
इस संबंध में  कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों का Mandatory Biometric Update आगामी 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विषय बच्चों के भविष्य से जुड़ा है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिला प्रशासन ने जिले के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का MBU अपडेट निर्धारित स्कूल शिविरों अथवा नज़दीकी आधार सेवा केंद्र में समय पर अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में बच्चों को शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो सके।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?