Ro no D15139/23

पीएमएफएमई योजना अंतर्गत उद्यमिता जागरूकता शिविर सम्पन्न

अंबिकापुर 10 फरवरी 2026/  प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, अम्बिकापुर (सरगुजा) द्वारा 05 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत सभाकक्ष उदयपुर में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर में विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) तथा औद्योगिक विकास नीति 2024-30 की विस्तृत जानकारी उद्यमियों को प्रदान की गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों  अश्विनी शुक्ला (प्रबंधक),  सूर्योदय कुमार साहू (सहायक प्रबंधक),  संदीप पन्ना (सहायक प्रबंधक) तथा  जुही सब्बा (बीपीएम) ने योजनाओं के प्रावधान, पात्रता, अनुदान एवं ऋण प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।

जागरूकता शिविर में खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े स्वयं सहायता समूहों, व्यक्तिगत इकाइयों तथा कार्यरत उद्यमियों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने अधिक से अधिक नवीन प्रकरण तैयार कर ऋण स्वीकृति प्राप्त करने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पीएमएफएमई योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं से संबंधित पम्पलेट एवं ब्रोशर भी वितरित किए गए, जिससे वे योजनाओं की जानकारी का लाभ लेकर अपने उद्यम स्थापित या विस्तारित कर सकें।

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता शिविरों का उद्देश्य जिले में सूक्ष्म खाद्य उद्यमों को प्रोत्साहित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?