सेना में भर्ती हेतु अधिसूचना जारी, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

 

धमतरी, 13 फरवरी 2026/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जानकारी दी गई है कि भारतीय सेना में भर्ती के लिए 13 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध है।

सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 01 अप्रैल 2026 तक संचालित की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिसूचना के अंतर्गत अग्निवीर पुरुष (जनरल ड्यूटी), तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेड्समैन (दसवीं पास), ट्रेड्समैन (आठवीं पास), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) एवं सिपाही फार्मा के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन संभावित रूप से 01 जून से 10 जून 2026 के मध्य किया जाएगा। परीक्षा की तिथि एवं अन्य विस्तृत जानकारी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप) में हेल्पडेस्क की व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा स्पष्टीकरण हेतु दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।

भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं योग्यता आधारित है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार के दलाल अथवा भ्रामक व्यक्तियों के संपर्क में न आएं तथा केवल आधिकारिक वेबसाइट और कार्यालय से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें।

देश सेवा के साथ गौरवपूर्ण करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। जिले के पात्र युवक-युवतियों से अपील है कि वे समय-सीमा के भीतर आवेदन कर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।

  • Related Posts

    सक्ती वन परिक्षेत्र एवं उड़नदस्ता की संयुक्त कार्रवाई

      जैजैपुर क्षेत्र के दो आरा मिल सीलबंद रायपुर, 13 फरवरी 2026/ वन संरक्षण एवं अवैध लकड़ी परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की…

    Read more

    सुर, संस्कृति और श्रद्धा का संगम बनेगा पाली महोत्सव 2026

      उपमुख्यमंत्री मंत्री  अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल *मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल, कनिका कपूर और अनुज शर्मा की सुरमयी शामों से सजेगा पाली महोत्सव 2026* *छत्तीसगढ़ी…

    Read more

    NATIONAL

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,