Ro no D15139/23

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की जाए प्रभावी कार्रवाई-सांसद चौधरी

गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में 8.67 प्रतिशत की आई कमी-एसपी  परिहार

धमतरी, 16 फरवरी 2026/ महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में श्रीमती चौधरी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रायः देखने में आया है राष्ट्रीय राजमार्ग, स्टेट हाईवे और दूसरी मुख्य सड़कों पर आवारा घूमने वाले या बैठे रहने वाले मवेशियों के कारण सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर मवेशियों के जमावड़े को हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को दिए। श्रीमती चौधरी ने सड़कों पर आवारा घूमने वाले या बैठे रहने वाले मवेशियों को हटाकर उन्हें कांजी हाउस या गौशालाओं में रखने के निर्देश दिए तथा इनके मालिकों के विरूद्ध जुर्माना की कार्रवाई करने को कहा। बैठक में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  भोजराज नाग, धमतरी विधायक  ओंकार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष  अरूण सार्वा, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू सहित सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर एवं अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल सड़क दुर्घटनाओं में 8.67 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं दुर्घटना के मामलों में 20 प्रतिशत और घायलों में 31.26 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया था, जिसमें यातायात रथ के माध्यम से जागरूकता, हेलमेट रैली, हेलमेट वितरण, स्कूल-कॉलेजों में यातायात प्रशिक्षण, जनजागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक आदि आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति पुलिस की चालानी कार्रवाई में वृद्धि हुई है। नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ के भी कार्रवाई में वृद्धि हुई है।
बैठक में यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के कुरूद जंक्शन, संबलपुर बाईपास, श्यामतराई बाईपास पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने ट्रेफिक सिग्नल लगाए गए हैं। इसके साथ ही रोड मार्किंग, केट आई, कॉनवेक्स मिरर, साईन बोर्ड भी लगवाए गए हैं। सड़कों पर स्थित विद्युत पोल, मार्कर बोर्ड, डेलीनेटर, पुलों में लगे रेलिंग, सड़कों के किनारे लगे पेड़ों में रेडियम रिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए हैं, ताकि रात में सफर करने के दौरान कोई सड़क दुर्घटना ना हो।
सड़कों में अतिक्रमण कर दुकान, ठेला, पसरा, विज्ञापन बोर्ड आदि लगाने वाले व्यवसायियों में भी नगरनिगम के समन्वय के सथ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाईवे पेट्रोलिंग और थानां के माध्यम से होटल, ढाबा, पान दुकानों, पंक्चर दुकानों, पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों के साथ-साथ समाज सेवियों को जोड़कर समाज सुरक्षा मितान बनाया गया है। इनके माध्यम से सड़क दुर्घटना की सूचना देने पर घायलों को त्वरित मदद भी की जा रही है। इसके साथ ही पैदल पेट्रोलिंग कर शहर मे यातायात व्यवस्थित किया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। अभी तक 195 वाहन चालकों का लायसेंस सस्पेंट करने के लिए परिवहन विभाग को लिखा गया है।

  • Related Posts

    रसोइयों के मानदेय भुगतान की मुश्किल होगी दूर, 117 करोड़ के पुनर्विनियोजन को वित्त विभाग की मंजूरी

    रायपुर, 29 सितंबर 2026/ राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत रसोइयों के मानदेय की टॉपअप राशि के लिए…

    Read more

    रंगोली में सजे राष्ट्रप्रेम के रंग, विद्यार्थियों ने दिया सेवा और एकता का संदेश

      एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया, लाटा और नेवसा में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर आकर्षक रंगोली का प्रदर्शन रायपुर, 29 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग