Ro no D15139/23

पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल

कोरबा 18 फरवरी 2026
पाली महोत्सव 2026 के अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बसंत मिंज के मार्गदर्शन में एकीकृत बाल विकास परियोजना पाली द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित एक आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक विभागीय स्टॉल स्थापित किया गया। स्टॉल का मुख्य थीम प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर केंद्रित था, जिसे मॉडल के रूप में सुसज्जित कर प्रदर्शित किया गया। स्टॉल में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रदत्त वित्तीय सहायता, पंजीयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं लाभ प्राप्ति की संपूर्ण जानकारी सरल एवं दृश्यात्मक माध्यम से प्रस्तुत की गई। आगंतुकों ने मॉडल के माध्यम से योजना की प्रक्रियाओं को समझा तथा उपस्थित पर्यवेक्षको से विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की।
स्टॉल में “वजन त्यौहार” पर केंद्रित विशेष कॉर्नर भी बनाया गया, जिसमें बच्चों के नियमित वजन मापन, कुपोषण की पहचान, ग्रोथ मॉनिटरिंग एवं पोषण परामर्श की जानकारी दी गई। आम नागरिकों, विशेषकर माताओं एवं अभिभावकों ने इसमें विशेष रुचि दिखाई।इसके अतिरिक्त महिला स्व-सहायता समूह द्वारा स्थापित किए जा रहे रेडी टू ईट यूनिट का मॉडल भी प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आमजनों को सुकन्या समृद्धि योजना, नोनी सुरक्षा योजना, महतारी वंदन योजना तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों द्वारा योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए हितग्राहियों को लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। पाली महोत्सव के दौरान विभागीय स्टॉल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्टॉल में प्रदर्शित मॉडलों एवं योजनाओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए विभागीय टीम को जनजागरूकता के इस सराहनीय प्रयास हेतु बधाई दी। साथ ही योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने हेतु आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए गए। पाली महोत्सव में लगाए गए इस विभागीय स्टॉल ने न केवल जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी बना। बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने स्टॉल का अवलोकन किया तथा विभागीय पहल की सराहना की।

  • Related Posts

    सूरज की रोशनी से रोशन हुआ मनोज का घर, बिजली बिल हुआ शून्य

      3 किलोवाट सोलर प्लांट से हर महीने करीब 1,300 रुपये की बचत रायपुर, 29 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई…

    Read more

    बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह

      दंतेवाड़ा की जावंगा एजुकेशन सिटी से नीटक्रैक, आईआईटी-एनआईटी में दाखिला और एसएंडपी ग्लोबल जैसी वैश्विक कंपनियों में नौकरी कर रहे जनजातीय बच्चे धनंजय राठौर संयुक्त संचालक, जनसंपर्क रायपुर, 29…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग