Ro no D15139/23

जिले में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी

कोरबा18 फरवरी 2026/

भारत सरकार के गृह मंत्रालय और जनगणना कार्य निदेशालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी  श्री कुणाल दुदावत द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा जारी की गई है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया जाएगा, जिसका समय प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे से शाम 05.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण दो अलग-अलग सत्रों में क्षेत्रवार संपन्न होगा। प्रथम सत्र के अंतर्गत दिनांक 25 एवं 26 फरवरी 2026 को जिले के समस्त ग्रामीण चार्ज के अधिकारियों, जिनमें कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली, पोड़ीउपरोड़ा, भैसमा, बरपाली, दीपका, हरदीबाजार, दर्री, अजगरबहार एवं पसान के सभी तहसीलदार शामिल हैं, को गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
इसी क्रम में, द्वितीय सत्र का आयोजन दिनांक 27 एवं 28 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इसमें समस्त नगरीय क्षेत्र के अधिकारियों, जिनमें नगर पालिक निगम कोरबा के सभी जोन कमिश्नर, नगर पालिका परिषद कटघोरा, दीपका, बाकीमोंगरा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा नगर पंचायत छुरीकला एवं पाली के अधिकारियों को सम्मिलित किया गया है।
अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ने समस्त संबंधित चार्ज अधिकारियों और अतिरिक्त चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जनगणना लिपिक के साथ नियत तिथि और समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। इस प्रशिक्षण के माध्यम से जनगणना की तकनीकी बारीकियों और गणना प्रक्रिया के महत्वपूर्ण चरणों की जानकारी दी जाएगी ताकि जिले में जनगणना का कार्य त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा सके।

  • Related Posts

    सूरज की रोशनी से रोशन हुआ मनोज का घर, बिजली बिल हुआ शून्य

      3 किलोवाट सोलर प्लांट से हर महीने करीब 1,300 रुपये की बचत रायपुर, 29 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई…

    Read more

    बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह

      दंतेवाड़ा की जावंगा एजुकेशन सिटी से नीटक्रैक, आईआईटी-एनआईटी में दाखिला और एसएंडपी ग्लोबल जैसी वैश्विक कंपनियों में नौकरी कर रहे जनजातीय बच्चे धनंजय राठौर संयुक्त संचालक, जनसंपर्क रायपुर, 29…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग