Ro no D15139/23

सुल्तानपुर की अदालत में पेश हुए राहुल गांधी, अमित शाह से जुड़ा है मामला

Rahul Gandhi in Sultanpur : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सुल्तानपुर की एक अदालत में शुक्रवार को पेश हुए. यह मामला 2018 में दायर मानहानि केस से जुड़ा है, जिसमें उन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था. शुक्रवार सुबह राहुल लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे.

राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि राहुल गांधी सुल्तानपुर में अदालत में पेश हुए और शाह के खिलाफ उनकी टिप्पणी से संबंधित मानहानि मामले में बयान दर्ज कराया. उन्होंने कहा कि अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख नौ मार्च तय की है, जिस पर राहुल गांधी को अपने बचाव में सबूत पेश करने के लिए कहा गया है.

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत

यह मामला 2018 का है जब स्थानीय भाजपा नेता विजय मिश्रा ने गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज की थी. इसमें आरोप लगाया गया था कि 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. दिसंबर 2023 में, अदालत के समक्ष उपस्थित न होने पर गांधी के खिलाफ वारंट जारी किया गया था. उन्होंने फरवरी 2024 में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद एक विशेष मजिस्ट्रेट ने उन्हें 25,000 रुपये की दो जमानत राशि पर जमानत दे दी. इसके बाद 26 जुलाई, 2024 को राहुल गांधी ने अदालत के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताया और मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया.

कांग्रेस को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा : प्रमोद तिवारी

मामले की सुनवाई से पहले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि अदालत के बुलावे पर राहुल गांधी पेश हो रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी देशभर में उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है. हालांकि, उन्होंने कहा कि राहुल डरने वाले नहीं हैं और पार्टी को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है.

  • Related Posts

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम अटका हुआ है जैसे चेक क्लियर कराना, पासबुक अपडेट या कैश निकालना तो इसे कल पर न टालें.…

    Read more

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    कोलकाता : भारत निर्वाचन आयोग ने विभाजित तृणमूल कांग्रेस को तलब किया है. निर्वाचन आयोग ने ममता बनर्जी समर्थक और रितब्रत बनर्जी समर्थक तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को एक ही…

    Read more

    NATIONAL

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?