Ro no D15139/23

इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

Imran Khan Eye: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को आंखों के पहले से तय फॉलो-अप इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक अध्यक्ष इमरान को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में भर्ती करवाया गया. अस्पताल के एक डॉक्टर के अनुसार, खान को 24 फरवरी को एंटी-VEGF इंट्राविट्रियल इंजेक्शन की दूसरी डोज दी गई. इमरान खान को अडियाला जेल में समय पर मेडिकल चेकअप सुविधा नहीं मिली, इसकी वजह से उनकी दाईं आंख की रोशनी खोने खतरा मंडरा रहा है.

जनवरी में इमरान खान की दाहिनी आंख में राइट सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन (CRVO) की पुष्टि हुई थी. यह एक गंभीर स्थिति है, जिसमें आंख की नस में थक्का बनने से दृष्टि प्रभावित होती है. CRVO आमतौर पर अधिक उम्र के लोगों में देखा जाता है और इसका संबंध उच्च रक्तचाप, बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह और हृदय संबंधी बीमारियों से माना जाता है. डॉक्टरों ने उनकी आंखों के इलाज के लिए कुल तीन इंजेक्शन निर्धारित किए हैं. इनमें से दूसरा इंजेक्शन लगवाने के मकसद से उन्हें PIMS लाया गया.

इससे पहले भी उन्हें 24 और 25 जनवरी को इसी अस्पताल में लाया जा चुका है. तीसरा इंजेक्शन उन्हें 23 मार्च को दिया जाना है. इस बार भी खराब आंख के इलाज के सिलसिले में उन्हें जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल शिफ्ट किया गया. करीब एक घंटे तक अस्पताल में रहने के बाद उन्हें दोबारा जेल भेज दिया गया.

डॉक्टरों ने क्या कहा?

हर्ट की भी की गई जांच

रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर ने आगे बताया, प्रक्रिया से पहले विशेषज्ञों के एक बोर्ड ने उनकी जांच की, जिसमें कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट और कंसल्टेंट फिजिशियन शामिल थे. उन्होंने कहा कि खान क्लिनिकली स्थिर थे. जांच के दौरान खान का इकोकार्डियोग्राफी और ईसीजी भी किया गया.अस्पताल के कार्यकारी निदेशक की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों जांचों में दिल की कार्यप्रणाली सामान्य पाई गई. डॉक्टर के अनुसार, अस्पताल में रहने के दौरान प्रक्रिया से पहले, दौरान और बाद में उनकी सभी जीवन-रक्षक अवस्थाएं (वाइटल्स) स्थिर रहीं. इसके बाद उन्हें देखभाल के निर्देश, फॉलो-अप सलाह और आवश्यक दस्तावेजों के साथ छुट्टी दे दी गई.

इमरान खान के लिए पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन

जनवरी में पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में दाखिल मेडिकल रिपोर्ट में इमरान खान ने कहा है कि उनकी दाहिनी आंख की रोशनी अब लगभग 15 प्रतिशत रह गई है. उनकी मेडिकल रिपोर्ट उनके वकील और सुप्रीम कोर्ट के एमिकस क्यूरी बैरिस्टर सलमान सफदर की ओर से अदालत में पेश की गई थी. इमरान खान की सेहत और जेल इस समय सरकार और विपक्ष के बीच सियासी टकराव का एक नया मुद्दा बन चुकी है.

सोमवार को पीटीआई के नेताओं और विपक्षी गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इमरान खान के खिलाफ मामलों की तत्काल सुनवाई तय हो और उनके परिवार को उनसे मुलाकात की अनुमति दी जाए.

इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं. करीब 62 अरब पाकिस्तानी रुपये के भ्रष्टाचार मामले में उन्हें 14 साल की सजा सुनाई गई है. फिलहाल वे अदियाला जेल में सजा काट रहे हैं.  तोशाखाना से जुड़े एक अन्य केस में भी उन्हें दोषी ठहराया जा चुका है.

  • Related Posts

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम अटका हुआ है जैसे चेक क्लियर कराना, पासबुक अपडेट या कैश निकालना तो इसे कल पर न टालें.…

    Read more

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    कोलकाता : भारत निर्वाचन आयोग ने विभाजित तृणमूल कांग्रेस को तलब किया है. निर्वाचन आयोग ने ममता बनर्जी समर्थक और रितब्रत बनर्जी समर्थक तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को एक ही…

    Read more

    NATIONAL

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?