Ro no D15139/23

निःशुल्क बायोनिक हैंड शिविर से दिव्यांगजनों को मिली नई उम्मीद

धमतरी, 24 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों के लिए संचालनालय, समाज कल्याण विभाग रायपुर, द्वारा निःशुल्क बायोनिक (कृत्रिम) हाथ वितरण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कोहनी से हाथ गंवा चुके दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक बायोनिक हैंड निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। निजी क्षेत्र में जिसकी कीमत लगभग 4 से 5 लाख रुपये तक होती है, वही उपकरण शासन की पहल पर पात्र हितग्राहियों को बिना किसी शुल्क के प्रदान किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के चयनित हितग्राहियों को राजधानी रायपुर भेजा गया। इनमें भूपेंद्र कुमार ध्रुव (ग्राम बनियाटोरा, विकासखंड मगरलोड), चेतन राम साहू (ग्राम करेली छोटी, विकासखंड मगरलोड), बिसाली राम साहू (ग्राम गुजरा, विकासखंड धमतरी), सोमप्रभा निषाद (ग्राम भटेली, नगर पंचायत भखारा) एवं उचित राम ध्रुव (ग्राम सिलौटी, विकासखंड मगरलोड) शामिल रहे।
शिविर में बायोनिक हाथ लगने के बाद हितग्राहियों ने खुशी जाहिर की। बनियाटोरा निवासी श्री भूपेंद्र कुमार ध्रुव ने कहा कि बायोनिक हाथ मिलने से उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है और अब वे दैनिक कार्य स्वयं कर सकेंगे। चेतन राम साहू ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतने महंगे उपकरण को निःशुल्क उपलब्ध कराना दिव्यांगजनों के लिए बड़ी राहत है। बिसाली राम साहू ने बताया कि इस पहल से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे पुनः सामान्य जीवन की ओर अग्रसर होंगे। सोमप्रभा निषाद ने इसे दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली पहल बताया। उचित राम ध्रुव ने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे कभी बायोनिक हाथ की कल्पना भी नहीं कर सकते थे, लेकिन अब यह संभव हो पाया है।
समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती मनीषा पांडे ने जिले के अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनों से इस प्रकार के शिविरों की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाने की अपील की है।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम