Ro no D15139/23

रिश्ता टूटने से पहले मिलते हैं ये 5 संकेत, नजरअंदाज करने की न करें गलती

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान पॉलिटिशियन ही नहीं थे, बल्कि मानव स्वभाव की भी गहरी समझ रखते थे. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने जिन बातों का भी जिक्र किया वे आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रहे हैं. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने रिश्तों से जुड़ी भी कई तरह की बातें कहीं थीं. उनका कहना था कि चाहे कोई भी रिश्ता हो, वह अचानक नहीं टूटता है. जब वह टूटने वाला होता है तो कुछ संकेत पहले से ही मिलने लगते हैं. अगर आप समय रहते इन संकेतों को पहचान लेते हैं, तो रिश्तों को बचा भी सकते हैं और साथ ही उसकी वजह से होने वाले तकलीफ से भी खुद को बचा सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.

बातचीत कम हो जाना

आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी रिश्ते को मजबूत रखने के लिए बातचीत करना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब दो लोग आपस में बातें करना बंद कर देते हैं, या फिर बातचीत सिर्फ औपचारिक बनकर रह जाए, तो यह रिश्तों में दूरी आने का पहला संकेत है. जहां एक समय छोटी-छोटी बातें शेयर की जाती थीं, अब चुप्पी ने जगह बना ली है. चाणक्य के अनुसार कम्युनिकेशन खत्म होना ही रिश्ते के कमजोर होने की शुरुआत होती है.

सम्मान की कमी महसूस होना

चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी रिश्ते में सिर्फ प्यार नहीं, सम्मान भी होना उतना ही जरूरी है. जब एक इंसान दूसरे के इमोशंस, विचारों और फैसलों को वैल्यू देना बंद कर देता है, तो देखते ही देखते मन में एक नाराजगी पैदा हो जाती है. अगर आप बार-बार अपने अपमान को नजरअंदाज करते हैं तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि रिश्ता अंदर से पूरी तरह से कमजोर हो चुका है.

छोटी बातों पर विवाद

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर रिश्तों में समझदारी और धैर्य की जगह पर अब झगड़े होने लगे हैं, तो ये भी इस बात की तरफ इशारा करता है कि रिश्ते में दरार आ चुकी है. चाणक्य नीति के अनुसार जब दिल में शिकायतें जमा होने लगती हैं, तो इंसान हर बात में गलती ही ढूंढता रह जाता है. किसी भी रिश्ते में ऐसा होना उसे धीरे-धीरे खत्म ही कर देती है

समय साथ बिताने की इच्छा खत्म होना

चाणक्य नीति की अगर मानें तो, जब कोई भी इंसान जानबूझकर आपके साथ समय बिताने से बचने लगे, या फिर हमेशा ही व्यस्त रहने के बहाने बनाने लगे, तो समझ जाएं कि रिश्ते में इमोशनल दूरी आ चुकी है. कोई भी रिश्ता तभी मजबूत रह सकता है जब दोनों ही इंसान एक-दूसरे के लिए मौजूद रहें.

भरोसा कम होना

आचार्य चाणक्य की अगर मानें तो भरोसा किसी भी रिश्ते की आत्मा की तरह होती है. अगर आपके रिश्ते में शक, चीजों को छुपाना या फिर झूठ बढ़ गया है, तो आपको इसे कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. चाणक्य के अनुसार जिस रिश्ते में भरोसा खत्म हो जाता है, वह कभी भी लंबे समय तक टिक नहीं पाता है.

  • Related Posts

    सावन में घर पर बनाएं शिवजी के लिए ये आसान भोग, घर की चीजों से झटपट करें तैयार

    Sawan Special Bhog Recipes: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए खास माना जाता है. इस दौरान लोग पूजा-पाठ के साथ भगवान भोलेनाथ को अलग-अलग तरह का भोग भी…

    Read more

    सोमवारी व्रत में पिएं ये 6 ड्रिंक्स, दिनभर नहीं होगी कमजोरी और थकान

    Sawan Special Drinks: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति का सबसे पावन समय माना जाता है. इस दौरान कई श्रद्धालु सोमवार का व्रत रखते हैं. व्रत में लंबे समय तक…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस