Ro no D15139/23

मोदी राहुल के सामने बोल नहीं पाएंगे-जोक आॅफ द ईयर, राहुल को खुश करने के लिये गिरने की होड़, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

{दिलचस्प:- कुत्ते ने तुड़वाई शादी:- दो प्रेमी एक साथ दो साल से रह रहे थे। अंततः शादी का फैसला किया। जब शादी हो रही थी और घराती-बराती सारे मजे ले रहे थे कि *अचानक दुल्हन का नामुराद कुत्ता भौंक पडा़। इससे बाराती पक्ष के एक जवान ने कुछ टिप्पणी कर दी। घराती ने सिलसिला आगे बढ़ाया। उधर से फिर जवाब आया। बस फिर जवाब पे जवाब, मामला उलझ गया बेहिसाब। दो साल के प्रेमी विधिवत मिलन से पहले ही बिछड़ गये, टूट गयी शादी*। मामला खागा,फतंेहपुर उत्तरप्रदेश का है}

कुछ और कहूं इससे पहले एक छोटा सा हिस्सा प्रियंका के साक्षात्कार का… एक साक्षात्कार में वो बोलीं ‘राहुलजी झुकते नहीं हैं। डरते नहीं हैं और पूरा देश आज समझ रहा है कि ये आदमी कभी नहीं झुकेगा’।

‘साक्षात्कार में राहुल जी प्रधानमंत्री बन सकते हैं क्या… पूछे जाने पर कहा… *‘क्यों नहीं बन सकते, बहुत अच्छे प्रधानमंत्री बन सकते हैं, क्योंकि देश की गहराईयों को समझते हैं, और मैं आपको बता दूं हिंदु धर्म की गहराईयां समझते हैं। अगर मोदीजी कल हिंदु धर्म पर डिबेट करंे राहुलजी के साथ तो मै दावे के साथ कह सकती हूं कि राहुलजी के सामने वो बोल नहीं पाएंगे’।*
एक मित्र ने इसका पूरा वीडियों मुझे भेजा और लिखा कि पिछले वर्ष का सबसे अच्छा जोक भेज रहा हूं।

*नववर्ष में फिर एक कांग्रेसी ने गंदा जोक सुनाया देश को। उसने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी।* किस स्तर के चम्मच हैं ताज्जुब है। ये महाशय हैं महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले।

*देश भर के हिंदु इसे चापलूसी का पराकाष्ठा कह रहे हैं। बेहद गुस्सा है लोगों के मन में। हालांकि यही सब है जिससे राहुल गांधी खुश होते हैं पर ये समझ नहीं पाते कि ऐसे चापलूस उनके गड्ढे को और बड़ा करते जा रहे हैं।*
उनके नंबर हर दिन कम से कमतर होते जा रहे हैं।

*राहुल – प्रियंका में रस्साकशी*

कोई भी नेता हो अपने नेता को कभी विरोधी नेता से कमतर नहीं बोलेगा। प्रियंका भी अपने नेता को अन्य की तुलना में श्रेष्ठ ही कहंेगी। हालांकि सारे देश में इस बात की चर्चाएं जोरों पर हैं कि भाई-बहन के भावनात्मक संबंधों से अलग हटकर राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा में कांग्रेेस पार्टी की बागडोर थामने की रस्साकशी चल रही है।

*एक तरफ राहुल गांधी को मोदी फूटी आंखों नहीं सुहाते। जानबूझकर वे ऐसा प्रदर्शित करते हैं, खुद को गुस्सैल जवान आदमी यानि एंग्री यंगमैन दिखाने के लिये। दूसरी ओर प्रियंका गांधी मजे ले-लेकर मोदीजी के साथ चाय में शामिल होती हैं और हालचाल पूछती हैं।*

मान लें कि प्रियंका जी को चाय पर आमंत्रित किया गया था और आमंत्रण को ठुकराना असभ्यता हो सकती थी। लेकिन प्रियंका ने पार्टी को विश्वास में लिया होता तो संदेह पैदा नहीं होता।
लगता है वे राहुल को साईडलाईन करने के लिये ऐसा कर रही हें।

*क्या हासिल होगा*
*कांग्रेस का ताज पहनकर*

अलहदा है कि बचा कुछ नहीं है। साम्राज्य वाली कोई बात रही नहीं। कांटों के ताज वाली स्थिति बन गयी है। जिस तरीके से जिस गति से वरिष्ठ कांग्रेसी एक-एक करके कांग्रेस से विदाई ले रहे हैं जाहिर है एक दिन पूरा मामला सफाचट हो जाएगा।

*राहुल गांधी को खुश करने के लिये कांग्रेस के युवाओं ने जो अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया उससे उनके नंबर रागा की नजर में जरूर बढ़ जाएंगे पर जिसके खुद के नंबर कम हो रहे हैं उसकी नजर में नंबर बढ़ाने के लिये इतनी रिस्क लेना समझदारी नहीं।*
एक कमजोर होता नेता दूसरे को क्या दे सकता है ?

*राहुल गांधी: द फिनिशर आॅफ कांग्रेस*

इस बात का पहले भी उल्लेख किया गया है एक बार फिर संदर्भवश किया जा रहा है कि,
*एक व्यंग्यकार ने दो फ्रेम बनाए। एक में फोटो लगाई अंग्रेज कलेक्टर एओ ह्यूम की और नीचे लिखा द फाउण्डर आॅफ कांग्रेस यानि कांग्रेस का संस्थापक और दूसरे फ्रेम मे फोटो लगाई राहुल गांधी की और लिखा द फिनिशर आफ कांग्रेस यानि कांग्रेस को समाप्त करने वाला।*

यूं व्यावहारिक रूप से देखा जाए तो कांग्रेस कभी खत्म नहीं होगी। क्योंकि कितनी भी दयनीय स्थिति में रहे एक राजनैतिक पार्टी तो रहेगी ही।

उत्तरप्रदेश मे मायावती की बहुजन समाज पार्टी बेहद कमजोर स्थिति में है। इसी तरह कई और भी छोटी-छोटी पार्टियां देश के अंदर हैं। कमोबेश वैसी तो रहेगी ही कांग्रेस।
————————–
*जवाहर नागदेव*
वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, चिन्तक, विश्लेषक

 

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!