Ro no D15139/23

पीलिया संबंधी सूचना पर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई जल नमूनों की जांच, स्वास्थ्य शिविर आयोजन एवं सतत निगरानी जारी

 

अंबिकापुर 25 फरवरी 2026/  नगर पालिक निगम अम्बिकापुर को दिनांक 22 फरवरी 2026 को वार्ड क्रमांक 40 मोमिनपुरा अयान मार्ग एवं नवागढ़ क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पीलिया से ग्रसित 40 से 45 मरीजों के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही निगम की टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल निरीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित वार्ड पार्षद से समन्वय स्थापित कर संदिग्ध घरों का चिन्हांकन किया गया।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त क्षेत्रों में विगत 02 से 03 माह की अवधि में 40 से 45 पीलिया के प्रकरण पाए गए थे। इसके पश्चात् निगम द्वारा दिनांक 23 एवं 24 फरवरी 2026 को प्रभावित क्षेत्रों के विभिन्न घरों से कुल 35 जल नमूने एकत्रित कर शासकीय मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर में ई-कोलाई बैक्टीरिया की जांच हेतु भेजे गए। दिनांक 25 फरवरी 2026 को प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार 35 में से 34 नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए, जबकि केवल 01 नमूना स्वीकार्य सीमा से ऊपर पाया गया। इसके अतिरिक्त जल नमूनों को परीक्षण हेतु पीएचई विभाग की एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं, सूरजपुर एवं रायपुर भेजा गया है, जिनकी रिपोर्ट प्राप्त होना शेष है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिनांक 23 फरवरी 2026 को प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 63 संदिग्ध महिला एवं पुरुषों के रक्त नमूने लिए गए, जिनमें से 47 व्यक्तियों की जांच की गई। परीक्षण उपरांत केवल एक व्यक्ति में पीलिया के लक्षण पाए गए, शेष में पीलिया की पुष्टि नहीं हुई। दिनांक 24 फरवरी 2026 को भी 32 अतिरिक्त रक्त नमूने लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी अप्राप्त है।

समाचार पत्रों में खटिकपारा में 13 वर्षीय बालक एवं जनपदपारा में 40 वर्षीय व्यक्ति की पीलिया से मृत्यु की सूचना प्रकाशित होने पर स्वास्थ्य विभाग से तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त की गई। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि दोनों मृत्यु अन्य बीमारियों के कारण हुई हैं।

निगम द्वारा शहर में संचालित 02 फिल्टर प्लांट के माध्यम से प्रतिदिन 32.5 एमएलडी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। जल की गुणवत्ता की नियमित जांच फिल्टर प्लांट एवं विभिन्न वार्डों में प्रतिदिन की जा रही है। वर्तमान में नगरीय क्षेत्र में किसी प्रकार की व्यापक संक्रमण अथवा महामारी की स्थिति नहीं है। निगम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर सफाई अभियान, नाली सफाई, जल प्रदाय नेटवर्क में संभावित लीकेज की पहचान एवं सुधार कार्य किया जा रहा है। साथ ही अन्य वार्डों से भी जल नमूने लेकर परीक्षण की प्रक्रिया जारी है।

नगर पालिक निगम अम्बिकापुर नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें एवं अफवाहों पर ध्यान न दें।

 

 

  • Related Posts

    जिला अस्पताल राजनांदगांव को मिला एफएसएसएआई का 5-स्टार ईट राइट कैंपस प्रमाण-पत्र

    छत्तीसगढ़ का प्रथम अस्पताल, जिसे मिला 5-स्टार ईट राइट कैंपस का गौरव*   राजनांदगांव 03 सितम्बर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से जिला अस्पताल राजनांदगांव…

    Read more

    पोटा केबिन मुरतोंडा पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    परिसर में बागवानी और सीपेज सुधार के सख्त निर्देश*   रायपुर,03 सितम्बर 2026/ सुकमा जिले में दूरस्थ अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के संकल्प के साथ शिक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे