Ro no D15139/23

अम्बिकापुर में पीलिया की रोकथाम हेतु विशेष डोर-टू-डोर सर्वे अभियान

अंबिकापुर 25 फरवरी 2026/  अम्बिकापुर नगरीय निकाय क्षेत्र में पीलिया के संभावित फैलाव को ध्यान में रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष डोर-टू-डोर सर्वे अभियान संचालित किया गया। अभियान का संचालन संचारी रोग नोडल अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता एवं एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. वर्षा राजपूत की निगरानी में किया गया। सर्वे अभियान के अंतर्गत मोमीनपुरा, खठीकपारा एवं झझठपारा (नमनाकला) क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस कार्य में शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय अम्बिकापुर की नर्सिंग छात्राओं द्वारा सक्रिय सहभागिता करते हुए संदिग्ध मरीजों के सैंपल एकत्रित किए गए। सर्वे के दौरान क्षेत्र में मौसमी बीमारी के 04 एवं टायफाइड के 02 प्रकरण पाए गए हैं। वर्तमान में क्षेत्र की स्थिति सामान्य पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता अनुसार क्लोरीनेशन एवं जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि पीलिया के लक्षण जैसे आंखों एवं त्वचा का पीला पड़ना, कमजोरी, भूख न लगना, उल्टी अथवा बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं तथा स्वच्छ पानी का उपयोग करें।

  • Related Posts

    महिला एवं बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक सम्पन्न

      कुपोषण दर घटाने और जीवन चक्र आधारित कार्ययोजना पर जोर धमतरी, 25 फरवरी 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य एवं…

    Read more

    कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने चना-सरसों खरीदी की तैयारियों पर ली बैठक

      प्रधानमंत्री आशा के तहत चना और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी 1 मार्च से शुरू धमतरी, 25 फरवरी 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी राहुल के सामने बोल नहीं पाएंगे-जोक आॅफ द ईयर, राहुल को खुश करने के लिये गिरने की होड़, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मोदी राहुल के सामने बोल नहीं पाएंगे-जोक आॅफ द ईयर, राहुल को खुश करने के लिये गिरने की होड़,  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात

    पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात

    ‘मैं न होता तो मारे जाते पाक PM शहबाज शरीफ’, ट्रंप का दावा- 10 महीनों में रुकवाए 8 युद्ध

    ‘मैं न होता तो मारे जाते पाक PM शहबाज शरीफ’, ट्रंप का दावा- 10 महीनों में रुकवाए 8 युद्ध

    केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा?

    केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा?

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी