Ro no D15139/23

जिले को निरोग बनाने की दिशा में प्रत्येक बुधवार को सभी आरोग्य मंदिरों में योगा क्लास एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

*- नागरिकों का बीपी, शुगर जांच, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग एवं महिलाओं का ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों का किया जाएगा नि:शुल्क स्क्रीनिंग*

*- जिले के सभी आरोग्य मंदिरों में प्रति बुधवार चलेगा विशेष अभियान*

राजनांदगांव 25 फरवरी 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले को निरोग बनाने की दिशा में प्रत्येक बुधवार को स्वस्थ जीवनशैली के लिए जिले के सभी 118 उप स्वास्थ्य केन्द्रों और 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नियमित योगा क्लास के साथ बीपी, शुगर और कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनावमुक्त जीवन के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि वे ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियों से बच सकें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि एनसीडी (गैर-संचारी रोग) कार्यक्रम के तहत 30 अधिक आयु के सभी पुरूषों एवं महिलाओं का बीपी, शुगर जांच, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग एवं महिलाओं का ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की जा रही है। जांच के दौरान जिन व्यक्तियों में लक्षण पाये जाएगें उन्हें योग, जीवन शैली में बदलाव, खानपान में सुधार के साथ निरोग रहने के लिए आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है। जिले के सभी अधिकारी एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सलाहकार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जाकर निरीक्षण एवं योग भी कर रहे है। इस पहल के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योग एवं परामर्श लेने वाले व्यक्तियों की प्रत्येक माह पुन: बीपी, शुगर एवं कैंसर स्क्रीनिंग की जाएगी। जिन लोगों में बीपी एवं शुगर नियंत्रण में पाया जाएगा उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की है कि प्रति बुधवार निकटतम आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जाकर योग करें तथा नि:शुल्क बीपी, शुगर एवं कैंसर स्क्रीनिंग करा सकते हैं।

  • Related Posts

    अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को कार्यशाला

    *नगरीय प्रशासन विभाग और हुडको द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में जुटेंगे नीति-निर्माता और विशेषज्ञ, शहरों के विकास पर होगा विमर्श*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ*…

    Read more

    भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक

    *अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील* रायुपर, 18 अक्टूबर 2026/भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) ने सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम