Ro no D15139/23

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने चना-सरसों खरीदी की तैयारियों पर ली बैठक

 

प्रधानमंत्री आशा के तहत चना और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी 1 मार्च से शुरू

धमतरी, 25 फरवरी 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM AASHA) के अंतर्गत चना एवं सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि रबी विपणन सीजन 2025-26 में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से जिले में चना और सरसों की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाएगी। शासन द्वारा इस वर्ष चना के समर्थन मूल्य में 225 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों में 300 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। अब चना 5875 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों 6200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खरीदी केंद्रों में तौल, भंडारण, परिवहन एवं भुगतान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू ने जानकारी दी कि खरीदी के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। 1 मार्च 2026 से समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि जिले में इस वर्ष चना एवं सरसों की खेती का रकबा बढ़ा है, जिससे किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष अभियान चलाकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
जिले के 11 उपार्जन केंद्रों में अब तक 2013 किसानों द्वारा लगभग 1917.46 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन कराया जा चुका है और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। गत वर्ष जिले में 20,840.50 क्विंटल चना की खरीदी की गई थी। इस वर्ष विकासखंड धमतरी के सबलपुर, विकासखंड मगरलोड के बोरसी तथा विकासखंड नगरी की सलोनी सहकारी समिति सहित कुल 3 नए उपार्जन केंद्र अधिसूचित किए गए हैं। सभी समितियों में इस वर्ष 50,000 क्विंटल खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उप संचालक कृषि श्री साहू ने बताया कि जिले के किसान से अपील की गई है कि जो किसान अभी तक चना एवं सरसों फसल का पंजीयन नहीं करा पाए हैं, वे अपने नजदीकी खरीदी केंद्र में आवश्यक दस्तावेज—भू-अधिकार पुस्तिका, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर—साथ लेकर 1 मार्च 2026 से पूर्व अनिवार्य रूप से पंजीयन करा लें, ताकि उन्हें समर्थन मूल्य योजना का लाभ मिल सके।

एनसीसीएफ के अधिकारियों ने बताया कि के भखारा तहसील के ग्राम कोसमर्रा और कुरुद विकासखंड के अंवरी में 2500 मीट्रिकटन के गोदामों का निर्माण करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। आगामी भविष्य में धमतरी विकासखंड के छाती और कुरूद विकासखंड के रामपुर में भी 2500 मीट्रिक टन गोदाम निर्माण की योजना है।

कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने चना खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

धमतरी। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू एवं सीओसीसीबी श्री बलरामपुरी गोस्वामी ने जिले के चना खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान तौल व्यवस्था, बारदाना उपलब्धता, भंडारण क्षमता, पेयजल, छाया, किसानों के बैठने की व्यवस्था तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने संबंधित केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण कर ली जाएं, ताकि खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होंने कहा कि आगामी 1 मार्च से चना एवं सरसों की खरीदी समर्थन मूल्य पर प्रारंभ की जानी है, इसलिए सभी तैयारियां 1 मार्च से पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाएं। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल