Ro no D15139/23

पेयजल संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का किया गया है गठन टोल-फ्री नम्बर 1916 पर भी कर सकते है संपर्क

कोरबा 27 फरवरी 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कोरबा द्वारा गर्मी के मौसम में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संबंधी समस्याआें का त्वरित निराकरण करने एवं हैंडपंपो के संचालन/संधारण हेतु जिला स्तर पर पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन कर अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पेयजल प्रकोष्ठ 30 जून 2026 तक की अवधि तक प्रभावशील रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी के रूप में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कोरबा के मानचित्रकार श्री पी.एल.गढ़ेवाल मोबाइल नंबर 6265881469 को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अनुरेखक पीएचई श्री एस.एस. कोर्राम मोबाइल नम्बर 9993321894 को नियंत्रण प्रकोष्ठ सहायक बनाया गया है। प्रकोष्ठ में पेयजल समस्या के निराकरण से संबंधित डाक एवं पत्राचार प्रकोष्ठ प्रभारी द्वारा किया जाएगा। प्रकोष्ठ प्रातः 9 बजे ये रात्रि 7 बजे तक कार्य करेंगे। प्रकोष्ठ में प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु एक रजिस्टर संधारित किया जाएगा जिसमें प्रतिदिन के प्राप्त शिकायतां का पूर्ण विवरण दर्ज होगा एवं संबंधित सहायक अभियंताओं/ उप अभियंताओं को शिकायत से अवगत कराया जायेगा एवं शिकायत की तिथि वार निराकरण संबंधी जानकारी का स्पष्ट उल्लेख रजिस्टर में होगा।
उपखण्ड स्तर पर निर्मित पेयजल प्रकोष्ठ के तहत् नियुक्त अधिकारी कर्मचारी 30 जून 2026 तक के लिए आबंटित कार्य के अतिरिक्त पेयजल प्रकोष्ठ से संबंधित कार्या का भी निर्वहन करेंगे। उपखंड कार्यालय कोरबा हेतु सहायक अभियंता श्री सत्यनारायण सिंह कवंर मोबाइल नंबर 8319238900 को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विकासखंड कोरबा एवं करतला प्रभारी अधिकारी उप अभियंता श्री विरेन्द्र कुमार सिंह मोबाइल नंबर 9131480266 को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार उपखंड कार्यालय कटघोरा प्रभारी सहायक अभियंता श्री डी.आर. बंजारे मोबाईल नंबर 9907907009 एवं विकाखण्ड कटघोरा प्रभारी श्री अभिषेक विश्वकर्मा उप अभियंता मोबाईल नंबर 8435690000 विकासखंड पाली के प्रभारी श्रीमती डी. मिश्रा उप अभियंता मोबाइल नंबर 6265508398 एवं विकासखंड पोडी़ उपरोड़ा के प्रभारी श्री अभिषेक विश्वकर्मा मो.नं. 8435690000 सभी के नंबर पर संपर्क करके पेयजल संबंधित समस्याओं का शिकायत कर सकते है।
ईई पी.एच.ई. ने बताया कि जिला स्तर पर खंड कार्यालय कोरबा एवं प्रत्येक उपखंड मुख्यालय तथा विकासखंड स्तर पर समस्त जनपद पंचायत मुख्यालय में शिकायत पंजी संधारित की जाएगी। शिकायत/सुझाव उक्त स्थलों पर दर्ज किया जाएगा। साथ ही विभागीय टोल फ्री नंबर 1916 में भी शिकायत/सुझाव दर्ज किए जा सकेंगे।

  • Related Posts

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का सुकमा प्रवास

    चाय की चुस्की और दीदियों का हौसला: केरलापाल में खुला उम्मीदों का ‘पंचायत कैफे’*   *प्रोटोकॉल छोड़ दीदियों के बीच बैठे मंत्री: हाथों का बना नाश्ता चखा, चाय की चुस्की…

    Read more

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    रायपुर, 03 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजाऱ रूपए स्वीकृत…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग